Ranji Trophy 2025 Bihar vs Arunachal Pradesh: रणजी ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है. रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. रणजी ट्रॉफी में इस बार 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को बिहार टीम का उपकप्तान बनाया गया है. पहले ही मैच की पहली पारी में बिहार टीम की खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली है, वैभव सूर्यवंशी के साथी खिलाड़ी ने पहली पारी में विकेटों की झड़ी लगाकर अरुणाचल प्रदेश को बैकफुट पर धकेल दिया है.
साकिब हुसैन ने झटके 6 विकेट
अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच की पहली पारी में बिहार की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. टीम के गेंदबाज साकिब हुसैन ने पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 11.3 ओवर में 41 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए. जिसमें साकिब ने 3 खिलाड़ियों को क्लिन बोल्ड किया.
ये भी पढ़ें:-IND vs WI: न जडेजा और न कुलदीप-राहुल, जानें किसको मिला टेस्ट सीरीज में इम्पैक्ट प्लेयर का मेडल?
105 रनों पर ढेर हुई अरुणाचल प्रदेश की टीम
बिहार की खतरनाक गेंदबाजी के सामने अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम पहली पारी में महज 105 रनों पर ही ढेर हो गई. अरुणाचल के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए, जबकि 3 बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए थे. अरुणाचल प्रदेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ ने 24 रनों की पारी खेली. वहीं बिहार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए साकिब हुसैन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए, तो वहीं अमोद यादव ने 2 और नवाज खान-सचिन कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया.
वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप
वैभव सूर्यवंशी को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है, ऐसा ही कुछ अंदाजा उनका अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ देखने को मिला, लेकिन वैभव ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए. वैभव ने पहली पारी में 5 गेंदों पर 280 के स्ट्राइक रेट से 14 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 1 छक्का निकला.
ये भी पढ़ें:-BCCI ने बदले क्रिकेट के नियम, आज से मैदान पर ऐसे बदल जाएगा जेंटलमैन गेम!
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
26 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
51 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
51 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines