हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट-राहुल के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ये खिलाड़ी भी खेलेगा रणजी मैच, फिटनेस पर रहेगी निगाह

Ranji Trophy 2024-25: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो लंबे के समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। ये खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Ranji Trophy 2024-25: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव भी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप हर्निया की सर्जरी के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर 2024 के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। उन्होंने अपना मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली, रियान पराग, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, रोहित शर्मा,श्रेयस अय्यर, और यशस्वी जायसवाल की तरह कुलदीप भी घरेलू क्रिकेट में नजर आएंगे।

कुलदीप यादव के लिए अहम है ये मुकाबला

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों की टीमें नॉकआउट की रेस से बहार हो गई हैं। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले कुलदीप यादव की फॉर्म और फिटनेस के लिए ये मैच काफी ज्यादा अहम होने वाला है। कुलदीप यादव को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी चुना गया है।

विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश की मजबूत टीम के खिलाफ कुलदीप का प्रदर्शन भी देखने लायक होगा। मध्य प्रदेश के पास रजत पाटीदार, शुभम शर्मा, वेंकटेश अय्यर जैसे कुछ बेहतरीन बल्लेबाज हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले उन्हें अपनी फॉर्म परखने का भी मौका होगा। कुलदीप यादव ने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच दलीप ट्रॉफी 2024 के दौरान खेला था। इस दौरान वो इंडिया ए के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

यहां पर देखिए मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए उत्तर प्रदेश की टीम:

विज्ञापन

आर्यन जुयाल (कप्तान, विकेटकीपर), करण शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग, ऋतुराज शर्मा, आदित्य शर्मा (विकेटकीपर), शिवम मावी, सौरभ कुमार, शिवम शर्मा, कृतज्ञ कुमार सिंह, विजय कुमार, अटल बिहारी राय, वैभव चौधरी, जीशान अंसारी, कार्तिकेय जायसवाल, कार्तिक त्यागी, कुलदीप यादव।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola