Ranji Trophy 2025 Hyderabad vs Delhi: रणजी ट्रॉफी 2025 में हैदराबाद और दिल्ली के बीच खेले जा रहा है. इस मैच में दिल्ली की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली है, जिसके चलते मैच पर दिल्ली की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है. पहली पारी में दिल्ली के 2 बल्लेबाजों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. दोनों बल्लेबाजों ने दोहरे शतक लगाए.
सनत और आयुष ने लगाए दोहरे शतक
दिल्ली ने पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. पहली पारी में दिल्ली ने 529 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था. दिल्ली की तरफ से पहली पारी में सनत सांगवान ने सबसे ज्यादा 211 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा आयुष डोसेजा ने 209 रन बनाए. इन दोनों खिलाड़ियों के दोहरे शतक की बदौलत दिल्ली की टीम ने 500 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: पहली बार इस मैदान पर वनडे खेलेगी टीम इंडिया, ऐसा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
इसके अलावा कप्तान आयुष बदोनी ने 53 रनों की पारी खेली. जहां सनत सांगवान ने 470 गेंदों का सामना किया तो वहीं आयुष ने 279 गेंदें खेली. पहली पारी में दिल्ली के बल्लेबाजों ने 58 चौके और 8 छक्के लगाए. वहीं हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिलिंद ने सबसे ज्याद 3 विकेट चटकाए थे.
दोहरा शतक लगाने के बाद क्या बोले आयुष दोसेजा?
दोहरा शतक लगाने के बाद पीटीआई से बातचीत करते हुए आयुष दोसेजा ने कहा “विराट सर के साथ आप सिर्फ खेलने का सपना ही देख सकते हैं. रणजी डेब्यू पर दोहरा शतक लगाने से विराट सर की टीम में खेलने का मौका गंवाने का दर्द अब कम हो गया है.” दरअसल पिछली बार रणजी में विराट कोहली को भी दिल्ली के लिए खेलता हुआ देखा गया था. उस वक्त इंजरी के चलते आयुष दिल्ली के लिए अपना रणजी डेब्यू नहीं कर पाए थे, ऐसे में अब उन्होंने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है.
ये भी पढ़ें:-जम्मू कश्मीर के ‘बूढ़े’ बल्लेबाज का बड़ा कारनामा, बल्ले से निकला 32वां शतक, खतरे में वसीम जाफर का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
32 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
50 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines