रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैचों में किसकी होगी किससे टक्कर? जान लीजिए पूरा शेड्यूल
Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो चुका है. इस सीजन भी भारत के कई स्टार खिलाड़ी अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. टूर्नामेंट का पहला राउंड खत्म हो चुका है, जबकि दूसरे राउंड का आगाज 25 अक्टूबर से होने जा रहा है. दूसरे राउंड का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. आइए जानते हैं शेड्यूल पर एक
Ranji Trophy 2025-26 Round 2 schedule: देश में इन दिनों रणजी ट्रॉफी आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 38 टीमें भाग ले रही हैं. टूर्नामेंट का पहला राउंड खेला जा चुका है, जबकि दूसरा राउंड 25 अक्टूबर से खेला जाने वाला है. दूसरे राउंड में 19 मैच आयोजित किए जाएंगे. मुंबई ने अपने अभियान की शुरुआत जम्मू कश्मीर के खिलाफ की थी और शानदार जीत हासिल की थी. इसके अलावा पिछले सीजन की चैंपियन विदर्भ झारखंड के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी.
ये स्टार खिलाड़ी लेंगे भाग
दूसरे राउंड में मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, अजिंक्य रहाणे भाग लेंगे, जबकि झारखंड से ईशान किशन अपना जलवा दिखाएंगे. वह झारखंड की कप्तानी भी संभाल रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश की ओर से रिंकू सिंह नजर आएंगे. इसके अलावा बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी, आकाशदीप, अभिमन्यु ईश्वरन अपना जलवा दिखाएंगे. वहीं तिलक वर्मा हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे.