Ranji Trophy Semifinal: इन 4 टीमों में होगी कांटे की टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला?

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का सेमीफाइनल मैच 17 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस मैच से जुड़ी सभी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।

RCB (2)

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 4 टीमों ने अपनी जगह सेमीफाइनल के लिए बना ली है। इन 4 टीमों में गुजरात, केरल,विदर्भ और मुंबई शामिल है। 17 से 21 फरवरी तक चारों टीमें सेमीफाइनल से फाइनल का टिकट कटाने के लिए मैदान पर उतरेंगी। मुंबई बनाम विदर्भ के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर सभी की निगाह रहने वाली है। क्योंकि 42 बार की विजेता मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर जैसे स्टार भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।

विज्ञापन

कब और कहां देख सकते हैं मैच

रणजी ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल गुजरात और केरल के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच मुंबई और विदर्भ के बीच नागपुर के मैदान पर खेला जाना है। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार 9:30 बजे सुबह शुरू होंगे। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर नजरें

दूसरे सेमीफाइनल में वदर्भ के बल्लेबाज यश राठौड़ पर नजरें रहने वाली हैं, जिन्होंने इस रणजी सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में अब तक 52 की औसत के साथ 728 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक के अलावा 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर गेंदबाजी विभाग में सभी की निगाहें हर्ष दुबे पर रहने वाली हैं, जिन्होंने विदर्भ की ओर से खेलते हुए 8 मैच में 59 विकेट के चटकाए हैं।

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों का  फुल स्क्वाड

विदर्भ क्रिकेट टीम: अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अमन मोखड़े, यश राठौड़, हर्ष दुबे, अक्षय कर्णेवार, यश कदम, अक्षय वाखरे, आदित्य ठाकरे, दर्शन नालकंडे, नचिकेत भुटे, सिद्धेश वाथ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, दानिश मालेवार, पार्थ रेखाडे, करुण नायर, ध्रुव शौरी।

विज्ञापन

मुंबई क्रिकेट टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना।

केरल क्रिकेट टीम: अक्षय चंद्रन, रोहन कुन्नुम्मल, शॉन रोजर, सचिन बेबी (कप्तान), जलज सक्सेना, सलमान निज़ार, मोहम्मद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर), आदित्य सरवटे, एमडी निधिश, नेदुमंकुझी बासिल, बासिल थम्पी, वैसाख चंद्रन, बाबा अपराजित, विष्णु विनोद, केएम आसिफ, फाजिल फानूस, वाथसल गोविंद, कृष्णा प्रसाद, आनंद कृष्णन।

विज्ञापन

गुजरात क्रिकेट टीम: प्रियांक पांचाल, आर्या देसाई, सिद्धार्थ देसाई, मनन हिंगराजिया, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), चिंतन गाजा (कप्तान), विशाल जयसवाल, रवि बिश्नोई, अर्जन नागवासवाला, प्रियजीतसिंग जडेजा, ऋषि पटेल, आदित्य उदयकुमार पटेल, रिंकेश वाघेला, उमंग कुमार, तेजस पटेल, हेमांग पटेल, हेत पटेल, क्षितिज पटेल।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ