Ranji Trophy 2024-25: आज से रणजी ट्रॉफी 2024-25 का 90वां सीजन शुरू हो रहा है। इस सीजन 38 टीमें हिस्सा ले रही है। इस बार रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट दो चरणों में खेला जाएगा। जिसका पहला चरण आज 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पहले दिन 19 मैच खेले जाने वाले हैं। अब घरेलू क्रिकेट में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इस बार अपने खिताब को बचाने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरेगी।
पहले राउंड में इन टीमों की होगी भिड़ंत
रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में 14 टीमों के बीच भिड़ंत होगी।
1. मुंबई बनाम बड़ौदा
2. जम्मू कश्मीर बनाम महाराष्ट्र
3. हैदराबाद बनाम गुजरात
4. मध्य प्रदेश बनाम कर्नाटक
5. उत्तर प्रदेश बनाम बंगाल
6. तमिलनाडू बनाम सौराष्ट्र
7. चंडीगढ़ बनाम रेलवे
इन शहरों में होंगे पहले चरण के मुकाबले
इस बार मौसम को देखते हुए रणजी ट्रॉफी का थोड़ा फॉर्मेट बदला है। अब पहले चरण के मुकाबले 8 शहरों में खेले जाएंगे।
1. श्रीनगर
2. धर्मशाला
3. दिल्ली
4. लखनऊ
5. चंडीगढ़
6. देहरादून
7. शिलॉन्ग
8. मुल्लानपुर (पंजाब)
2 चरण में क्यों खेला जा रहा टूर्नामेंट?
दरअसल इस बार रणजी टूर्नामेंट दो चरणों में खेला जाएगी। ऐसे में टूर्नामेंट के बीच लंबा गैप देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट को दो चरणों में कराने का फैसला खिलाड़ियों के वर्कलोड को कम और उत्तर भारत में बदलने वाले मौसम को देखते हुए लिया गया है। वहीं दो चरणों के गैप के बीच मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी। बता दें, टूर्नामेंट का पहला चरण 5 हफ्तों तक चलने वाला है। जिसमें सभी टीमें अपने-अपने 5-5 मैच खेलेंगी। रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण फिर 23 जनवरी 2025 से शुरू होगा।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: पॉइंट्स टेबल में किस स्थान पर भारत, नंबर-1 बनी वेस्टइंडीज
2 मैचों के बीच 4 दिन का ब्रेक
रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में दो मैचों के बीच 3 दिन का ब्रेक रखा गया था। जिसके चलते खिलाड़ियों को रिकवरी का ज्यादा समय नहीं मिलता था। लेकिन नए सीजन में थोड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। इस बार 2 मैचों के बीच 4 दिन का ब्रेक खिलाड़ियों को मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें:- World cup 2024: 20 अक्टूबर को हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए कैसे बन रहे हैं समीकरण?
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines