Cricket Fight: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक अक्सर देखने को मिल जाया करती है। लेकिन कई बार खिलाड़ियों के बीच मामला इतना बिगड़ जाता है कि बात लड़ाई तक पहुंच जाती है। लेकिन भारत में हुए एक टी20 क्रिकेट मैच में तो हद ही पार हो गई थी। इस मैच में खिलाड़ियों के बीच बहस ने इतना तूल पकड़ लिया था कि मैदान पर ही हाथापाई शुरू हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया जहां आरोपी खिलाड़ी पर मुकदमा तक दर्ज कर लिया गया था।
कब की है ये घटना
क्रिकेट को शर्मसार करने वाली ये घटना वर्ष 2012 की है। ये मैच उदयपुर के मिराज ग्राउंड पर खेला गया था, जोकि एक टी20 क्रिकेट मैच था। ये मैच कोई आम मैच नहीं था बल्कि इसमें राजस्थान के स्टार रणजी खिलाड़ी भी खेल रहे थे। इसी मैच के दौरान एक विकेट गिरने पर बवाल हो गया था, जिसने बड़ा रूप ले लिया था और मामला पुलिस तक पहुंच गया था।
ये भी पढ़ें:- रोहित और विराट को ही इस दिग्गज ने कर दिया अपनी ड्रीम टीम से बाहर, टॉप-3 में महज एक भारतीय
क्या हुआ था मैच में
मैच में रणजी के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज निखिल डोरू बल्लेबाजी कर रहे थे और अचानक उनका विकेट गिर गया था। इसके बाद विरोधी टीम के खिलाड़ी शमशेर सिंह ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। इस दौरान निखिल डोरू ने शमशेर सिंह पर कोई टिप्पणी कर दी। शमेशर ने भी आक्रमक अंदाज में जवाब दिया, जिसे सुनकर निखिल डोरू और भी भड़क गए। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। तभी शमशेर सिंह ने निखिल डोरू को धक्का दे दिया और मामला काफी बढ़ गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्कामुक्की होते देख अंपायर तुरंत बीच-बचाव के लिए पहुंचे। लेकिन इससे पहले की कुछ थमता तभी रणजी खिलाड़ी किशन चौधरी ने निखिल डोरू को मुक्का जमा दिया। इसके बाद मामला और बिगड़ गया। निखिल डोरू भी उनकी ओर झपट पड़े। किशन चौधरी ने फिर से मुक्का जड़ने का प्रयास किया। हंगामा होता देख दोनों टीमों के खिलाड़ी के अलावा उनके समर्थक भी मैदान में घुस गए। यहां देखिए वीडियो –
पुलिस ने दर्ज किया केस
मैच के दौरान ये हंगामा काफी देर तक चलता रहा। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी मैदान के अंदर पहुंच गई। पुलिस ने पहले तो लड़ाई को शांत किया इसके बाद निखिल डोरू की तहरीर पर आरोपी किशन चौधरी और शमशेर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। इतने हंगामे के बाद मैच को भी रद्द कर दिया गया। मारपीट के मामले में फंसे तीनों ही खिलाड़ी राजस्थान के रणजी खिलाड़ी थे।
ये भी पढ़ें:- आर अश्विन के प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से बड़ा बदलाव, पेसर से स्पिनर बनने की मिली थी सलाह
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines