हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत के खिलाफ पाकिस्तान के एक और झूठ की खुली पोल, मैच रेफरी एंडी प्रायक्रॉफ्ट पर पक्षपात का आरोप लगाकर अब फंस गए रमीज राजा!

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हर मोड़ पर शर्मिंदा होना पड़ रहा है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने सरेआम भारत के खिलाफ एक बयान दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रमीज को ट्रोल होना पड़ा रहा है. रमीज गलत बयान और आंकड़े देकर खुद ही बुरी तरह से फंस चुके हैं. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Ramiz Raja trolled on Social Media: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को एशिया कप 2025 में मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने आईसीसी से मैच रेफरी एंडी पाइक्रोफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग की थी. लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में न खेलने की धमकी दे दी. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने मैच रेफरी एंडी पायक्रोफ्ट पर बड़ा आरोप लगाया और उन्हें टीम इंडिया का फिक्सर तक करार दे दिया था. लेकिन अब रमीज के बयान की पोल सोशल मीडिया पर खुल चुकी है.

रमीज राजा की खुली पोल

मैच रेफरी एंडी एंडी पायक्रोफ्ट पर रमीज राजा ने बड़ा आरोप लगाया था और उन्हें टीम इंडिया का फिक्सर करार दिया था. रमीज ने पायक्रोफ्ट पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह भारत के लिए 90 मैचों में मैच रेफरी रह चुके हैं. रमीज के मुताबिक पाइक्रोफ्ट ने जरूरत से ज्यादा बार भारत के मैचों में रेफरी का किरदार प्ले किया है. इस आंकड़े को बताते हुए रमीज ने पायक्रोफ्ट को टीम इंडिया का फिक्सर बता दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर रमीज के बयान की पोल खुल गई है.

सोशल मीडिया पर गार्गी रावत नाम की एक यूजर ने रमीज के बयान की पोल खोल दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पायक्रोफ्ट ने अब तक 535 मैचों में रेफरी का किरदार प्ले किया है, जिसमें वह 124 बार भारत के मैच में रेफरी रहे हैं. जबकि इंग्लैंड के लिए उन्होंने 107 बार बतौर मैच रेफरी की भूमिका निभाई है, जबकि पाकिस्तान के मैचों में उन्होंने 102 बार मैच रेफरी का किरदार प्ले किया है. सोशल मीडिया पर अब रमीज के बयान की किरकिरी हो रही है.

यूजर्स का मानना है कि पायक्रोफ्ट, भारत के लिए 107 और पाकिस्तान के लिए 102 मैचों में मैच रेफरी बने हैं. दोनों के आंकड़े लगभग बराबर हैं. ऐसे में पायक्रोफ्टफिक्सर कैसे हो सकते हैं?

17 सितंबर को हुआ था ड्रामा

पाकिस्तान की मैच रेफरी को बैन करने की मांग को आईसीसी ने ठुकरा दिया था. ऐसे में पाकिस्तान का मुकाबला 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ होना था. इस मैच में पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था. लेकिन बाद में आईसीसी ने पाकिस्तान पर दबाव डाला और आखिरकार पाकिस्तान को यूएई के खिलाफ मैच खेलना पड़ा, हालांकि ये मुकाबला भारतीय समयानुसार 9 बजे से शुरू हुआ था, जो अपने निर्धारित समय से 1 घंटा लेट शुरू हुआ था.

ये भी पढ़ें: NZ vs AUS T20I: न्यूजीलैंड को बदलना पड़ा टी20 कप्तान, 6 स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर

Asia Cup 2025 Super 4 Qualification Scenario: ग्रुप ए से भारत-पाकिस्तान तय, ग्रुप बी से कौन मारेगी एंट्री? ये रहा सीधा-सिंपल समीकरण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें