हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: टैलेंटेड होने के बाद भी इन 3 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, प्लेइंग इेलवन में मौका मिलना मुश्किल!

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले मैच में 3 खिलाड़ियों का पत्ता प्लेइंग इलेवन से कट सकता है।

विज्ञापन

IND vs SA: भारतीय टीम न्यूजीलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। पहला मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा। लेकिन पहले मैच में 3 खिलाड़ियों की जगह प्लेइंग इलेवन में बनते हुए नजर नहीं आ रही है।

यश दयाल

अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी मौका मिला है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में मौका दिया गया था। लेकिन अंतिम एकादश में उन्हें जगह नहीं मिल सकी थी। लेकिन यश दयाल को अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी बाहर किया जा सकता है। दरअसल टीम में पहले से ही अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज हैं, जो भारत के लिए टी-20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस लिहाज से दयाल को भारतीय टीम में मौका मिलने की संभावना कम है।

जितेश शर्मा

जितेश शर्मा को भी इन दिनों भारतीय टी-20 टीम में खूब मौका मिल रहा है। लेकिन पहले मैच में जितेश पर भी खेलने पर संशय है। दरअसल टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मौजूद हैं, जिन्होंने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जमाया था। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी संजू पर भरोसा जता सकते हैं। संजू ने अपने आखिरी टी-20 मैच में 47 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 11 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

रमनदीप सिंह

लिस्ट में आखिरी नाम रमनदीप सिंह का आता है। पहले मैच में रमनदीप को भी प्लेइंग इलेवन पर मौका मिलने पर संशय है। दरअसल रमनदीप मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में टीम में पहले से ही रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। इस लिहाज से रमनदीप को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। रमनदीप ने अब तक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है। लेकिन उन्होंने आईपीएल 2024 में केकेआर की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, आवेश खान, यश दयाल।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: घर में ही फेल रोहित शर्मा की कप्तानी! 55 साल में पहली बार हुआ टीम इंडिया का ऐसा हश्र

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अपने मन की करना पड़ा कोहली-रोहित को भारी, ठुकरा दी थी बीसीसीआई की खास गुजारिश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola