राजीव शुक्ला को BCCI ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब इस नए रोल में आएंगे नजर

Rajeev Shukla: बीसीसीआई ने राजीव शुक्ला और आशीष शेलार को एशिया कप 2025 से पहले अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों एशियन क्रिकेट काउंसिल में नए रोल में नजर आएंगे।

BCCI (1)

Rajeev Shukla: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशियाई क्रिकेट कांउसिल में अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर लिया है। बीसीसीआई ने एसीसी में अपना प्रतिनिधि राजीव शुक्ला के अलावा आशीष शेलार को बनाया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान करते हुए बताया कि राजीव शुक्ला और आशीष शेलार कार्यकारी बोर्ड सदस्य के रूप में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बीसीसीआई ने क्या कहा?

बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञाप्ति में कहा कि जय शाह के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के साथ ही एसीसी बोर्ड में उनका स्थान खाली हो गया है। अब राजीव शुक्ला एसीसी बोर्ड में कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा आशीष शेलार एसीसी बोर्ड में बीसीसीआई के प्रतिनिधि होंगे, जो पदेन बोर्ड सदस्य होंगे।

राजीव शुक्ला बीसीसीआई में विभिन्न पदों के लिए काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह आईपीएल चेयरमैन का भी पद संभाल चुके हैं। वहीं आशीष शेलार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में काम कर चुके हैं।

सितंबर 2025 में होगा एशिया कप

आपको बता दें कि एशिया कप 2025 इस साल ही सितंबर में होना है। भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। हालांकि पाकिस्तान अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के तीन मैच हो सकते हैं। ग्रुप स्टेज और सुपर 4 में दोनों टीमें भिड़ सकती हैं। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान फाइनल में जगह बनाते हैं तो इस लिहाज से दोनों देशों के बीच तीन बार महामुकाबला हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ