RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 में आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच 34वां मैच खेला गया। बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ। इस वजह से मुकाबले को 20 ओवर की जगह 14 ओवर का कर दिया गया। टॉस पंजाब ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आरसीबी की ओर से टिम डेविड ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 96 रनों का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में पंजाब ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
हार के बाद कप्तान का बड़ा बयान
हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि शुरुआत में पिच थोड़ी रुककर खेल रही थी और उसमें दो तरह की गति थी, लेकिन एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। साझेदारियां काफी अहम होती हैं, लेकिन हमने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जो हमारे लिए एक बड़ा सबक है। पिच बहुत खराब नहीं थी, लेकिन वह लंबे समय तक कवर में रही, जिससे विरोधी गेंदबाजों को मदद मिली – इसका श्रेय उन्हें जाता है। हालांकि, पिच जैसी भी हो, हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए और ऐसा स्कोर बनाना चाहिए जिससे जीत मिल सके। हमारी गेंदबाजी इकाई ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है।
ऐसा था मैच का हाल
घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 95 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने 4 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए, जबकि विराट कोहली 3 गेंदों में 1 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। मिडिल ऑर्डर भी पूरी तरह फ्लॉप रहा और कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका। हालांकि, नंबर 7 पर आए टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की।
उन्होंने 26 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 192.30 रहा। उन्हीं की पारी की बदौलत आरसीबी एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। प्रियांश आर्य 11 गेंदों में 16 रन बनाकर चलते बने, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए। हालांकि इसके बाद मोर्चा नेहाल वढेरा ने संभाला। उन्होंने 19 गेंदों में 33 रनों की शानदार पारी खेलकर मुकाबला पंजाब की झोली में डाल दिया।
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
38 mins agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
4 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines