IPL 2025 CSK vs RCB: आईपीएल 2025 का आठवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट की ये आरसीबी की लगातार दूसरी जीत थी, जबकि सीएसके की पहली हार। आरसीबी चेपॉक के मैदान पर सीएसके के खिलाफ साल 2008 के बाद अब पहली बार जीती है। वहीं मैच जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि आखिर आरसीबी के लिए मैच बदलने वाला पल कौनसा था?
CSK को हराने के बाद क्या बोले पाटीदार?
मैच जीतने के बाद आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार ने कहा “इस पिच पर यह एक अच्छा स्कोर था। गेंद थोड़ी रुक रही थी और बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं था। फैंस की वजह से चेन्नई के खिलाफ चेपॉक में खेलना हमेशा खास होता है। केवल सीएसके ही नहीं बल्कि हर टीम के लिए अपने घरेलू मैदान में खेलना अच्छा होता है। हम 200 के आसपास का लक्ष्य बना रहे थे क्योंकि हम जानते थे कि इसे हासिल करना आसान नहीं है।”
आगे पाटीदार ने कहा “मेरा लक्ष्य स्पष्ट था कि जब तक मैं मैदान पर हूं, मैं हर गेंद पर कोशिश करता रहूंगा। हमने बल्लेबाजी लाइन-अप में कोई बदलाव नहीं किया है, यह ट्रैक स्पिनरों के लिए काफी मददगार था। हम शुरुआत में स्पिनरों का इस्तेमाल करना चाहते थे और लिविंगस्टोन ने जिस तरह से गेंदबाजी की वह बेहतरीन थी। यह खेल बदलने वाला पल था, क्योंकि मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में 2-3 विकेट लिए, यह देखना शानदार था कि उन्होंने लगातार हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी कैसे की।”
रजत ने खेली शानदार पारी
आरसीबी ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान रजत पाटीदार ने अहम भूमिक निभाई थी। रजत ने बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद पर 51 रन बनाए थे। जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
ये भी पढ़ें:- CSK vs RCB: रजत की कप्तानी पारी, हेजलवुड-यश ने गेंद से किया कमाल, 17 साल बाद आरसीबी ने भेदा चेपॉक का किला
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
4 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
9 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines