IPL 2025 CSK vs RCB: आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में पूरे 17 साल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके होम ग्राउंड चेपॉक में हराया है। आरसीबी की ये इस सीजन की लगातार दूसरी जीत है। आरसीबी की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सीएसके के खिलाफ काफी शानदार रही, जिसके चलते आरसीबी ने इस मैच में सीएसके को 50 रन से करारी शिकस्त दी, ये सीएसके की आईपीएल 2025 की पहली हार है। वहीं इस मैच में आरसीबी की तरफ से तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 3 और सीएसके के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने भी 3 विकेट चटकाए थे, लेकिन इन दोनों में से किसी भी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला।
रजत पाटीदार ने मारी बाजी
आरसीबी के कप्तान सीएसके के खिलाफ शानदार लय में दिखाई दिए। हालांकि उनको मैच के दौरान 3 मौके मिले थे, जिसके रजत ने अच्छा फायदा उठाया। सीएसके के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए रजत ने 31 गेंदों पर 51 रन की शानदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान रजत ने 4 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते रजत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा रजत ने मैच में कप्तानी भी अच्छी की।
आरसीबी ने 50 रन से जीता मैच
इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। जिसमें रजत पाटीदार के 51, फिल सॉल्ट के 32, विराट कोहली के 31 और टिम डेविड के ताबड़तोड़ 22 रन शामिल रहे। इसके बाद 197 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई थी।
सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रचिन रवींद्र ने सबसे 41 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा एमएस धोनी ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए थे। जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने 3, यश दयाल और लियाम लिविंगस्टोन ने 2-2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- CSK vs RCB: क्या था आरसीबी के लिए मैच बदलने वाला पल? कप्तान पाटीदार ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines