Team India T20I Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले. टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है, जबकि तिलक वर्मा को नया उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव समेत कई युवा खिलाड़ियों को स्क्वॉड में जगह मिली.
लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा, जिसने पूरे आईपीएल 2026 सीजन में शानदार प्रर्दशन किया और 192 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 500 + रन बनाए, फिर भी उसे टीम में जगह नहीं मिली. हम बात कर रहे हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को कप्तान रजत पाटीदार की, जिन्हें लगातार IPL ट्रॉफी जीतने के बाद भी टीम इंडिया में मौका नहीं मिला.
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिली जगह
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन और लगातार दूसरी बार RCB को चैंपियन बनाने के बावजूद चयनकर्ताओं ने रजत पाटीदार को नजरअंदाज कर दिया. पाटीदार का चयन न होना इसलिए भी चौंकाने वाला माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने इस सीजन बल्ले और कप्तानी दोनों से शानदार प्रदर्शन किया.
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैचों की 14 पारियों में 501 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.69 का रहा. उन्होंने 30 चौके और 42 छक्के जड़ते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और वह टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे.
278.57 के स्ट्राइक रेट से ठोक चुके है रन
आईपीएल 2026 में पाटीदार का प्रदर्शन मैच के हर स्टेज में प्रभावशाली रहा. पावरप्ले के बाद उन्होंने अपने खेल का स्तर और ऊंचा किया. 7वें से 11वें ओवर के बीच उन्होंने 190 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जबकि 12वें से 16वें ओवर के बीच उनका स्ट्राइक रेट 216.67 तक पहुंच गया. डेथ ओवर्स में भी उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 28 गेंदों में 278.57 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए.
इन आंकड़ों को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस दोनों ही यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद रजत पाटीदार को भारतीय टी20 टीम में जगह क्यों नहीं मिल सकी?
अजित अगरकर ने क्या कहा?
टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम चयन के बाद कहा कि कई योग्य खिलाड़ी टीम में जगह बनाने से चूक गए हैं, लेकिन सीमित स्थानों के कारण सभी को शामिल करना संभव नहीं था. अगरकर ने कहा, “हम कई खिलाड़ियों पर चर्चा करते हैं. आप यूं ही बैठकर 15 नामों की लिस्ट नहीं बना देते. भारत में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. अगर आपने आईपीएल देखा है या घरेलू क्रिकेट को फॉलो किया है, तो आपको कई ऐसे खिलाड़ी दिखेंगे जो टीम में शामिल होने के लिए काफी अच्छे हैं. लेकिन टीम में पहले से मौजूद खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “हमने कुछ समय पहले ही वर्ल्ड कप जीता है. हमें लगता है कि हमने एक बहुत अच्छी टीम चुनी है. कुछ खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाएंगे, लेकिन आप सिर्फ 15 खिलाड़ियों को ही चुन सकते हैं और हम इस टीम से बहुत खुश हैं.”
आयरलैंड और इंग्लैंड T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: राहुल और गिल के शतक से पहले दिन पस्त हुई अफगानिस्तान, मेहमान टीम के छूट गए पसीने
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
30 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
35 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines