IPL 2025: आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट में विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार और यश दयाल को शामिल किया है। विराट कोहली 21 करोड़ रुपये में रिटेन हुए हैं, जबकि पाटीदार को 11 करोड़ और दयाल को 4 करोड़ रुपये मिले हैं। हालांकि रिटेन होने के बाद अपना पहला मुकाबला खेल रहे रजत पादीटार (Rajat Patidar) रणजी ट्रॉफी में बुरी तरीके से फेल हो गए। उन्होंने बिहार के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेली।
फेल हुआ 11 करोड़ी खिलाड़ी
6 नवंबर से रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें बिहार और मध्य प्रदेश की टीमें भी खेल रही हैं। ये मैच पटना में खेला जा रहा है। हालांकि इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही एमपी की ओर से रजत पाटीदार खासा प्रभावित नहीं कर सके। पाटीदार इस मैच में 49 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन पाटीदार अर्धशतक भी नहीं जमा सके। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके अपने नाम कर किए।
मध्य प्रदेश ने खबर लिखे जाने तक 60 ओवर में 212/4 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज यश दुबे ने 47 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि हिमांशु मंत्री ने 41 रनों का योगदान दिया। हरप्रीत सिंह ने 43 गेंदों में 20 रन बनाए।
साल की शुरुआत में पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन उनका बल्ला चल नहीं सका। उन्होंने 3 मैच में 10.50 की औसत के साथ 63 रन बनाए थे। वहीं भारत के लिए 1 वनडे मैच में उन्होंने 22 रन बनाए हैं।
आईपीएल 2024 में शानदार रहा था प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने खेले गए 15 मैच में 30.38 की औसत के साथ 395 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले थे। उनका स्ट्राइक रेट 177.13 का रहा था। वहीं आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 27 मैचों में 34.74 की औसत के साथ 799 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 7 अर्धशतक भी दर्ज हैं। हालांकि आने वाले सीजन में पीटादार से आरसीबी को खासा उम्मीदें हैं। देखना दिलचस्प होगा कि वह आईपीएल 2025 में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?
ये भी पढ़ें:- SA vs IND: पहले टी20 में डेब्यू कर सकता है धाकड़ ऑलराउंडर, एशिया कप में मचाया था तहलका
संबंधित खबरें
World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
23 mins ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
4 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines