हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: रजत पाटीदार को लगा तगड़ा जुर्माना, देना होगा लाखों का फाइन, जानें वजह

Rajat Patidar: मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने जीत दर्ज की थी। हालांकि मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को तगड़ा जुर्माना लगा है।

विज्ञापन

IPL 2025: 7 अप्रैल को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में आरसीबी ने मुंबई को धूल चटाई थी। हालांकि मैच के बाद आरसीबी के कप्तान को तगड़ा झटका लगा है। उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया है।

पाटीदार को देनें होंगे लाखों रुपये

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने गेंदबाजी करने में जरूरत से ज्यादा समय लिया, जिसका खामियाजा अब आरसीबी के कप्तान को भुगतना पड़ा। रजत पर स्लो ओवर रेट के तहत 12 लाख रुपये का तगड़ा जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में मिली आरसीबी को जीत

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 12 रनों से मुकाबला जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज फिल्प साल्ट ने 4 रनों की पारी खेली। जबकि विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन बनाए थे। हालांकि देवदत्त पडिक्कल ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रजत पाटीदार ने भी कप्तानी पारी का मुजायरा पेश किया। उन्होंने 32 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने खूब लड़ाई की। हालांकि टीम को 12 रनों से हार मिली। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे रोहित शर्मा ने 17 रन और रियान रिकेल्टन ने भी 17 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विल जैक्स ने 22 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 56 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 56 रनों की पारी।

विज्ञापन

पाटीदार की शानदार कप्तानी

आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी ने अपना कप्तान रजत पाटीदार को चुना था। उन्होंने भी अपनी शानदार कप्तानी से अब तक दिल भी जीता है। आरसीबी ने अब तक खेले गए 4 मैच में 3 मुकाबले जीते हैं। टीम ने अब तक मुंबई इंडियंस, सीएसके और केकेआर जैसी सफल टीमों को आईपीएल 2025 में धूल चटाई है। फिलहाल आरसीबी अंक तालिका में नंबर 3 पर विराजमान है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola