राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी का बड़ा धमाका, स्पिन के दम पर टी-20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास

Wanindu Hasaranga: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने टी-20 क्रिकेट में रचा इतिहास रच दिया है।

Sri Lanka Cricket Team

Sri Lanka Cricket Team

Wanindu Hasaranga: श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने टी-20 क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो आज से पहले दुनिया का कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका था। वो अब टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 208 मैचों में हासिल की। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई के नाम थी, जिन्होंने उनसे तीन मैच ज्यादा खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

विज्ञापन

हसरंगा महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के बाद 300 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए हैं। मलिंगा ने अपने देश के लिए 295 टी-20 मैचों में 390 विकेट झटके थे। हसरंगा ने आईएलटी20 में डेजर्ट वाइपर्स के लिए खेलते हुए शारजाह वॉरियर्स की लाइन-अप को ध्वस्त करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इस दौरान हसरंगा ने टिम सीफर्ट, ल्यूक वेल्स और एश्टन एगर को पवेलियन भेजा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Champions Trophy से पहले फिर ब्रेक पर कप्तान रोहित शर्मा, लिया चौंकाने वाला फैसला

शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ चमके हसरंगा

उनके इस करिश्माई प्रदर्शन के आगे टिम साउथी की अगुवाई वाली टीम सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई। वाइपर्स ने इस टारगेट को बिना कोई नुकसान के हासिल कर लिया। सलामी जोड़ी फखर जमान और एलेक्स हेल्स ने सिर्फ 10 ओवर में 95 रन बनाकर टीम को एकतरफा अंदाज में जीत दिला दी।

विज्ञापन

हसरंगा के प्रदर्शन से राजस्थान की टीम भी खुश

बता दें कि श्रीलंका का यह ऑलराउंडर हाल ही में श्रीलंका के लिए व्हाइट बॉल सीरीज और अब आईएलटी20 में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उनके इस प्रदर्शन ने ना सिर्फ श्रीलंका बल्कि राजस्थान रॉयल्स को भी खुश कर दिया है। उनके करियर पर नजर दौड़ाई जाए तो उन्होंने टी20 क्रिकेट में 16.60 की औसत से विकेट लिए हैं, साथ ही 6.88 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन नौ रन देकर छह विकेट झटकना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ