Sandeep Sharma: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। उनकी अंगुली में चोट लगी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मैच में गेंदबाजी की। अब यह तय हो गया है कि वह आईपीएल 2025 का पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे। इसी वजह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया गया है।
टूटी अंगुली के साथ नजर आए संदीप शर्मा
राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें संदीप शर्मा प्लास्टर बंधी अंगुली के साथ स्टेडियम में आते हुए दिख रहे हैं। पोस्ट में लिखा है – “ताली बजाओ इस योद्धा के लिए, जिसने टूटी अंगुली के बावजूद टीम के लिए पूरा ओवर डाला। संदीप, जल्दी ठीक हो जाओ और पहले से भी ज्यादा ताकत के साथ लौटो।”
जल्द मिलेगा नया खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स ने एक बयान में बताया कि संदीप शर्मा अंगुली में चोट लगने की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। टीम के सभी लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। मैनेजमेंट अब उनकी जगह लेने वाले नए खिलाड़ी पर काम कर रहा है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
इस सीजन में खेले 10 मैच
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने संदीप शर्मा की चोट को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “संदीप भाई की अंगुली टूट गई है, इसलिए टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं।”
इस सीजन में संदीप शर्मा ने अब तक 10 मैच खेले हैं और 9 विकेट लिए हैं। पिछले दो सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उनके पास अच्छा अनुभव है और वह खासतौर पर डेथ ओवर्स यानी आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। संदीप शर्मा ने अब तक कुल 137 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 146 विकेट लिए हैं।
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
35 secs agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
6 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
51 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines