IPL के बीच इस टीम को लगा तगड़ा झटका, आधी हुई टीम की ताकत, बाहर हुआ घातक खिलाड़ी
Sandeep Sharma: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। उनकी अंगुली में चोट लगी।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

Sandeep Sharma: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। उनकी अंगुली में चोट लगी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मैच में गेंदबाजी की। अब यह तय हो गया है कि वह आईपीएल 2025 का पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे। इसी वजह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया गया है।
राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें संदीप शर्मा प्लास्टर बंधी अंगुली के साथ स्टेडियम में आते हुए दिख रहे हैं। पोस्ट में लिखा है – “ताली बजाओ इस योद्धा के लिए, जिसने टूटी अंगुली के बावजूद टीम के लिए पूरा ओवर डाला। संदीप, जल्दी ठीक हो जाओ और पहले से भी ज्यादा ताकत के साथ लौटो।”
राजस्थान रॉयल्स ने एक बयान में बताया कि संदीप शर्मा अंगुली में चोट लगने की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। टीम के सभी लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। मैनेजमेंट अब उनकी जगह लेने वाले नए खिलाड़ी पर काम कर रहा है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने संदीप शर्मा की चोट को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “संदीप भाई की अंगुली टूट गई है, इसलिए टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं।”
इस सीजन में संदीप शर्मा ने अब तक 10 मैच खेले हैं और 9 विकेट लिए हैं। पिछले दो सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उनके पास अच्छा अनुभव है और वह खासतौर पर डेथ ओवर्स यानी आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। संदीप शर्मा ने अब तक कुल 137 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 146 विकेट लिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: