हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB से मिली हार के बाद शराब की दुकान की ओर चल दिए राजस्थान के CEO, वायरल वीडियो से मची सनसनी

RCB vs RR: आईपीएल 2025 में 24 अप्रैल को आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन

RCB vs RR: 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में काटें की टक्कर देखी गई थी। लेकिन अंत में बाजी आरसीबी ने मारी। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ, जिसमें राजस्थान के सीईओ जेक लश मैक्रम बेंगलुरु स्थित एक शराब की दुकान की ओर जाते दिखे।

शराब की दुकान की ओर जाते दिखे सीईओ

वायरल वीडियो में आरसीबी के एक फैन ने मजाक में कहा कि मैक्रम टीम की हार का गम भुलाने के लिए शराब पीना चाहते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जेक लश मैक्रम बेंगलुरु की एक मशहूर शराब की दुकान ‘टोनिक’ की तरफ जा रहे हैं।

विज्ञापन

इस जीत के बाद आरसीबी अब अंक तालिका में तीसरे नंबर पर आ गई है। यह उनकी इस सीजन की छठी जीत है। खास बात यह है कि आरसीबी ने इस सीजन में अब तक घर से बाहर एक भी मैच नहीं हारा है। अब उनका अगला मुकाबला रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा, जो अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

ऐसा था मैच का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने शानदार 42 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 50 रन बनाए थे। उनके अलावा टिम डेविड ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए।

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर के बाद 194 रन बना सकी। टीम को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में 49 रन बनाए थे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 34 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि दोनों की पारी बेकार चली गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola