हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs RR: पंजाब को IPL 2026 में मिली पहली हार, राजस्थान ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

PBKS vs RR: 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजों ने रनों की बारिश की. दोनों टीम के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे. हालांकि अंत में राजस्थान ने पंजाब को हरा दिया.

विज्ञापन

PBKS vs RR: आईपीएल 2026 में 28 अप्रैल को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया था. पंजाब ने 20 ओवर में 222 रन बनाए थे. पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली और मार्कस स्टोयनिस ने बल्लेबाजी में धमाल मचाया था. तीनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दमपर पंजाब ने बड़ा स्कोर बनाया था. हालांकि राजस्थान ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फेरेरा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. पंजाब को आईपीएल 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा.

मार्कस स्टोयनिस ने मचाया धमाल

पंजाब को इस मैच में सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 2.5 ओवर में 37 रन जोड़े. इसके बाद प्रियांश आर्य 11 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए. प्रियांश 11 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे कूपर कोनोली ने 14 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया. लेकिन नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे मार्कस स्टोयनिस ने 22 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 6 छक्के जड़े.

विज्ञापन


राजस्थान की ओर से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट यश राज पुनिया ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 41 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, जबकि नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर को 1-1 सफलता मिली.

राजस्थान ने जीता मुकाबला

223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर धुआंधार शुरुआत दिलाई. यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रन बनाए. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने खराब बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे. डोनोवन फेरेरा ने 26 गेंदों में नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शुभम दुबे ने 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए. इसी के साथ राजस्थान ने 19.2 ओवर में 228/4 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PBKS vs RR: पंजाब को IPL 2026 में मिली पहली हार, राजस्थान ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola