Yashasvi Jaiswal: भारत के सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ने बड़ा फैसला लेते हुए अब घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए ही खेलने का फैसला लिया है। 23 साल के इस खिलाड़ी ने अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को अपना एनओसी वापस लेने के लिए एक ईमेल लिखा है और कहा है कि वह अगले घरेलू सीजन के लिए मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध हैं।
यशस्वी ने MCA को लिखा लेटर
यशस्वी ने एमसीए से अनुरोध किया है कि उन्हें घरेलू दिग्गज टीम के साथ बने रहने की परमिशन दी जाए। इससे एक महीने पहले उन्होंने गोवा जाने के लिए एनओसी मांगा था। अप्रैल में जायसवाल ने गोवा में एक चौंकाने वाले कदम के लिए एमसीए को पत्र लिखकर सभी को चौंका दिया था। एमसीए ने भी जायसवाल के अनुरोध को तुरंत मंजूरी दे दी थी।
यह भी पढ़ें: Breaking: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL 2025 सस्पेंड, BCCI का बड़ा फैसला
कृपया मुझे दी गई एनओसी वापस ले लें- यशस्वी
जायसवाल ने लिखा, ‘मैं, आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरे अनुरोध पर विचार करें और मुझे दी गई एनओसी वापस ले लें। मेरी गोवा से खेलने को लेकर कुछ पारिवारिक योजनाएं थीं, जिन्हें फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसलिए मैं एमसीए से ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि मुझे इस सीजन में मुंबई के लिए खेलने की परमिशन दी जाए। मैंने बीसीसीआई या गोवा क्रिकेट एसोसिएशन को एनओसी नहीं सौंपी है।’
बता दें कि जायसवाल शुरुआत में उत्तर प्रदेश के भदोही से एक युवा खिलाड़ी के रूप में मुंबई चले गए और पिछले कुछ सालों में भारत के लिए सभी फॉर्मेट में डेब्यू किया है। ऐसा माना जाता है कि वे कप्तान बनने की संभावना के कारण मुंबई से गोवा चले गए थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘आंख के बदले आंख…’ अंबाती रायडू ने भारत-पाक तनाव को लेकर की टिप्पणी, भड़क गए फैंस
संबंधित खबरें
दूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
37 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
52 mins agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
1 hr agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines