News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Rahul Dravid On Rohit Sharma: राहुल द्रविड़ ने लंबे समय तक टीम इंडिया की कोचिंग की है, उस दौरान रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान रहे थे। राहुल और रोहित की जोड़ी ने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भी जिताया था। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के हेड कोच के पद को छोड़ दिया था, तो वहीं रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। वहीं राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि “रोहित के बारे में मुझे हमेशा यही लगता था कि उसको बस टीम की परवाह है। जिसको लेकर वो बहुत स्पष्ट था। पहले दिन से वे इसको लेकर क्लियर थे कि उनको टीम कैसे चलानी है और क्या उनके लिए महत्वपूर्ण है। जो किसी भी कप्तान और कोच के रिश्ते में काफी महत्वपूर्ण होता है, खासकर जैसे मैं कोचिंग करता था। मेरा हमेशा मानना रहा है कि टीम कप्तान की होनी चाहिए, मैं भी एक कप्तान रह चुका हूं और हमें कप्तान का समर्थन करना चाहिए।”
Ashwin: "I too loved playing with Rohit. He was a very special captain and he definitely misses you. Describe your experience working with him."
— 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 (@jod_insane) August 21, 2025
Rahul Dravid: "It was always Rohit Sharma team. He has that calmness." pic.twitter.com/z8zGPCqe49
आगे राहुल द्रविड़ ने कहा कि “मुझे रोहित को एक इंसान के रूप में जानने में काफी मजा आया। उनके साथ सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि दूसरी चीजों पर भी बातचीत करना काफी मजेदार रहा। साथी खिलाड़ियों को भी रोहित से बातचीत करना खूब पसंद है।”
बता दें, राहुल द्रविड़ को साल 2021 में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था। उससे पहले वे अंडर-19 टीम इंडिया के हेड कोच थे। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। द्रविड़ ने अपने मर्जी से कोच का पद छोड़ा था।
ये भी पढ़ें:-टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी में होगा बड़ा बदलाव! पूर्व क्रिकेटर का नाम आया सामने
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।