Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. 15 वर्षीय वैभव ने 2025 में आईपीएल में कदम रखा था और धमाकेदार प्रदर्शन से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई. वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को चौंका दिया और जल्द ही उन्हें टीम इंडिया के लिए भी खेलने का मौका मिला.
महज 15 साल की उम्र में वैभव ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करके इतिहास रच दिया. अब वैभव रेड बॉल क्रिकेट में भी धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. वह आगामी दलीप ट्रॉफी सीजन में ईस्ट जोल की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले द्रविड़ ने वैभव एक खास सलाह दी है.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले राहुल द्रविड़?
ESPN क्रिकइंफो से बात करते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा, “मुझे लगता है कि आपको हमेशा संतुलन बनाए रखना चाहिए. यह बहुत अच्छी बात है कि वैभव को भारत में आईपीएल के जरिए व्हाइट बॉल क्रिकेट (टी20 और वनडे) खेलने का अनुभव मिल रहा है, लेकिन साथ ही उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट में वापस जाकर रेड बॉल क्रिकेट (टेस्ट) खेलने और अपने लाल गेंद करियर को आगे बढ़ाने का भी समय मिल रहा है.”
द्रविड़ ने आगे कहा कि, “हम सभी टेस्ट क्रिकेट को जीवित देखना चाहते हैं, टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं और हमें उनके जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है ताकि वे खेल के सभी प्रारूपों में खेल सकें.”
वैभव को थोड़ समय देना होगा – द्रविड़
2025 आईपीएल में जब वैभव अपना डेब्यू सीजन खेल रहे थे, तब राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच थे. द्रविड़ ने वैभव के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन और उनके खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई. द्रविड़ का मानना है कि लगातार रेड बॉल क्रिकेट खेलने से वैभव के खेल में और निखार आएगा. द्रविड़ ने कहा, “अच्छी बात यह है कि वैभव को कुछ समय लगेगा और उसे कुछ अनुभव की जरूरत होगी. उसे रेड बॉल क्रिकेट खेलने का भरपूर मौका मिलेगा. उसने शायद व्हाइट बॉल क्रिकेट की तुलना में अभी उतना रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है.”
उन्होंने आगे कहा कि, “वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और मुझे लगता है कि आपको उसे थोड़ा समय देना होगा और उसके साथ धैर्य रखना होगा. जाहिर है, उसने शुरुआत में ही बहुत सफलता हासिल कर ली है, लेकिन उसे उतार-चढ़ाव से गुजरना होगा और मुझे लगता है कि लोगों को उसके साथ धैर्य रखना होगा.”
ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: 64 रनों पर ऑल आउट होने के बाद बांग्लादेश ने किया कमबैक, स्टार्क के बाद शरीफुल इस्लाम चमके
‘वैभव भारत के लिए रेड बॉल क्रिकेट का खिलाड़ी बन सकता है’
23 अगस्त से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी रेड बॉल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. वैभव को ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान बनाया गया है. यह उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाने का मौका है. अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली अनऑफिशियल टेस्ट मैचो के लिए इंडिया ए में शामिल भी किया जा सकता है.
द्रविड़ ने आगे भरोसा जताते हुए कहा कि, “उम्मीद है कि अगर वह अच्छा प्रदर्शन करता है और सफेद गेंद क्रिकेट की तरह ही बढ़िया खेलता है, तो एक दिन वह भारत के लिए लाल गेंद क्रिकेट का खिलाड़ी बन सकता है. और यह वर्ल्ड क्रिकेट के लिए भी कितना रोमांचक होगा.”
वैभव सूर्यवंशी का रेड बॉल क्रिकेट करियर
वैभव सूर्यवंशी के रेड बॉल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक सिर्फ 8 फर्स्ट क्सास मैच खेले हैं. इनकी 12 पारियों में वैभव ने 17.25 की औसत से कुल 207 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है, फर्स्ट क्लास में उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन है.
ये भी पढ़ें- WTC Points Table: पाकिस्तान की शर्मनाक हार से किन टीमों को हुआ फायदा? जानें भारत किस नंबर है मौजूद
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
3 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
9 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
54 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines