Rahul Dravid Son Samit Dravid Anvay Dravid Cricketers: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम से विदाई दी गई। द्रविड़ का कार्यकाल भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनका नाम हमेशा चमकता रहेगा। द्रविड़ के दोनों बेटे भी पिता के नक्शेकदम पर चलकर क्रिकेटर बनने की राह पर हैं। जी हां, उनके एक नहीं, दोनों बेटे क्रिकेटर बन रहे हैं। बड़े बेटे समित द्रविड़ को हाल ही में महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी-20 के आगामी सत्र के लिए नीलामी में खरीदा गया है। उन्हें मैसूर वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं समित द्रविड़
फ्रेंचाइजी ने उन्हें 50 हजार रुपये खरीदा। समित द्रविड़ मध्यक्रम के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। वह कर्नाटक अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं। खास बात यह है कि कनार्टक ने कूच बिहार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस दौरान साल के इस प्रतिभाशाली ऑलराउंडर ने मुंबई के खिलाफ फाइनल के दौरान अपनी तेज गेंदबाजी का हुनर दिखाया। उन्होंने 19 ओवर में 2 विकेट चटकाए। समित की गेंदबाजी के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। समित इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशायर के खिलाफ केएससीए इलेवन के लिए भी खेल चुके हैं। बता दें कि महाराजा ट्रॉफी की शुरुआत 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। जिसमें समित द्रविड़ अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।
अन्वय द्रविड़ बने थे कप्तान
राहुल द्रविड़ का दूसरा बेटा अन्वय द्रविड़ भी उनके नक्शेकदम पर चल रहा है। छोटे बेटे अन्वय ने पिछले साल विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उन्होंने कर्नाटक अंडर 16 टीम की अगुआई की। वह टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस टूर्नामेंट में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने दिल्ली की टीम की अगुआई की थी। ऐसे में सहवाग और द्रविड़ के बीच मुकाबला देखने को मिला। आर्यवीर ने इस टूर्नामेंट में शानदार अर्धशतक जड़ा था।
क्या राहुल द्रविड़ बच्चों को देते हैं ट्रेनिंग?
राहुल द्रविड़ ने हमेशा कहा है कि उन्होंने अपने बच्चों को अपना करियर चुनने की पूरी आजादी दी है। कुछ समय पहले जब राहुल टीम इंडिया के कोच थे, तो उनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या वे अपने बच्चों को भी ट्रेनिंग देते हैं तो उन्होंने कहा था कि दोनों भूमिकाएं निभाना काफी मुश्किल है। मैं पिता बनकर खुश हूं। बता दें कि राहुल द्रविड़ के हेड कोच का कार्यकाल खत्म होने के बाद चर्चा है कि उन्हें आईपीएल की कुछ फ्रेंचाइजी ने कोच का रोल ऑफर किया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स से बुलावा आया है। वह एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकते हैं। फिलहाल आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही राहुल द्रविड़ की नई भूमिका का खुलासा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में एक और पदक बस एक कदम दूर, लवलीना रच सकती हैं इतिहास
ये भी पढ़ें: ‘मैं कप्तान नहीं बनना चाहता’ श्रीलंका से टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान
ये भी पढ़ें: IND Vs SL 3rd T20: सूर्यकुमार यादव का खुलासा, रिंकू सिंह को क्यों दिया 19वां ओवर
ये भी पढ़ें: श्रीलंका को भारत के मिस्ट्री गेंदबाजों ने चटाई धूल, करिअर के पहले ओवर में ही पलटी बाजी
संबंधित खबरें
राहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
17 mins agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
23 mins agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
53 mins agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
1 hr agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
1 hr agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
2 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
2 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines