Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ की गिनती दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने अपने करियर में 24 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं। इसके अलावा उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप भी जीता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राहुल द्रविड़ स्कॉटलैंड के लिए भी इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। तो आइये जानते हैं कि किस वजह से राहुल द्रविड़ ने स्कॉटलैंड के लिए क्रिकेट खेला था। इसके अलावा किसने उनसे ऐसा करने को कहा था।
जानें क्यों स्कॉटलैंड के लिए खेले थे राहुल द्रविड़
दरअसल, टीम इंडिया 2003 के वर्ल्ड कप में उपविजेता बनकर लौटी थी। इस समय टीम इंडिया के हेड कोच जॉन राइट थे। ये वो समय था, जब इंटरनेशनल क्रिकेट में स्कॉटलैंड अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी समय पर Scotland Saltires टीम को 3 साल के ट्रायल पीरियड के लिए नेशनल लीग में प्रमोट किया गया था। इस दौरान स्कॉटलैंड क्रिकेट को टीम ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत थी, जो टीम की मदद कर सके।
ऐसे समय पर स्कॉटिश क्रिकेट यूनियन के चीफ एग्जीक्यूटिव ने जॉन राइट से मदद मांगी थी। मारक्वी ओवरसीज प्लेयर नियम के चलते उन्हें एक बड़े खिलाड़ी की जरूरत थी, जो उनके देश के लिए खेल सके। जॉन राइट ने राहुल द्रविड़ को ये ऑफर दिया था। उस समय राहुल द्रविड़ की नई-नई शादी हुई थी। अपनी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए उन्हें हामी भर दी थी। उन्हें तीन महीने के कॉन्ट्रैक्ट के लिए 45 हजार पाउंड मिले थे।
कुछ ऐसा रहा है स्कॉटलैंड के लिए राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
स्कॉटलैंड के लिए अपने पहले मैच में राहुल द्रविड़ ने 25 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि समरसेट के खिलाफ उन्होंने फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने 97 गेंदों पर 120 रन की शानदार पारी खेली थी। स्कॉटलैंड के लिए राहुल द्रविड़ ने 11 वनडे मैच खेले जिसमें 66.66 की औसत से उन्होंने 600 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines