Rohit Sharma: रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के शानदार काम ने वनडे विश्व कप 2023 में भारत को अजेय रहते हुए फाइनल तक पहुंचाया था. इसके बाद भारत ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग और रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था. रोहित शर्मा टी-20 के शानदार बल्लेबाज हैं. इस बात को कोई इनकार नहीं कर सकता. अब राहुल द्रविड़ ने रोहित पर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि रोहित ने भारत की टी-20 क्रिकेट में क्रांति की है.
राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि मेरे सामने जो कुछ हुआ उसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता. यह कहना मेरे लिए उचित नहीं है. लेकिन निश्चित रूप से जब मैं टीम इंडिया का हेड कोच बना तो रोहित के साथ हमारी बातचीत इसी बात पर हुई है कि हम ज्यादा आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हमने शुरुआत से ही सही शुरुआत की. क्योंकि हम देख सकते थे कि खेल इसी तरह से आगे बढ़ रहा है और टीम को एक ख़ास दिशा में ले जाने के लिए रोहित को इसका बहुत क्रेडिट जाता है. मुझे खुशी है कि हम उस दिशा में आगे बढ़ते रहे.
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट को बदलने की जरूरत है. मुझे लगता है कि इस समय टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी का स्तर बहुत ऊंचा है. मेरा मतलब है, यह 300 के करीब है. और दुनिया में बाकी सभी को अब उससे आगे बढ़ना होगा. मुझे लगता है कि 3 या 4 सालों में आप देखेंगे कि हर कोई भारत की तरफ़ देख रहा है और कह रहा है कि यार, हमें इसकी बराबरी करनी होगी.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट को वो ‘खूनी’ हथियार, जिसने ले ली 17 वर्षीय क्रिकेटर की जान, टीम इंडिया भी करती है इस्तेमाल
रोहित का शानदार टी-20 करियर
रोहित शर्मा ने भारत के लिए 159 टी-20 मैच में 32.05 की औसत के साथ 4231 रनों को अपने नाम किया है. उन्होंने 5 शतक के अलावा 32 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. वहीं, आईपीएल के 272 मैच में उन्होंने 7046 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक के अलावा 47 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में आज हुई बारिश, तो भी टीम इंडिया के लिए नो टेंशन! जानिए क्या कहते हैं नियम
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines