Rahul Dravid: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. बतौर खिलाड़ी इस दिग्गज ने भारत के लिए खूब रन बनाए. इसके अलावा बतौर कोच द्रविड़ ने भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीता है. अब राहुल द्रविड़ नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं. आयरलैंड में होने वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में द्रविड़ ने टीम खरीद ली है. द्रविड़ डबलियन गार्डियंस के को-ओनर बने हैं.
द्रविड़ बने टीम के मालिक
राहुल द्रविड़ एक भारतीय कंपनी का हिस्सा हैं, जिसने टीम को टेकओवर किया है. द्रविड़ द्वारा खरीदी गई टीम को डबलिन गार्डियंस के नाम से जाना जाएगा. इसके अलावा टीम की कप्तानी आर अश्विन करेंगे. केवल राहुल द्रविड़ ने ही नहीं बल्कि दुनिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने इस लीग में अपनी टीम खरीदी है.
बेलफास्ट फ्रेंचाइजी को ग्लेन मैक्सवेल ने खरीदा है, जबकि एडिनबर्ग फ्रेंचाइजी को काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और रेचल वाइजमैन ने खरीदा है. इसके अलावा ग्लासगो टीम को विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल ने मिलकर खरीदा है. वहीं, एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी को स्टीव वॉ, जेमी ड्वायर और टिम थॉमस ने मिलकर खरीदा है. रॉटरडैम को जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लाशिन और समीर शाह ने मिलकर अपना बनाया है. कुल मिलाकर इस लीग में दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी मालिक के तौर पर नजर आने वाले हैं.
कुल 6 टीमें बनेंगी हिस्सा
इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा बनेंगी. इस लीग को बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन शुरू कर रहे हैं. वह भारतीय कंपनी रूल्स स्पोर्ट टेक के साथ मिलकर इस लीग को चलाएंगे. ये लीग 26 अगस्त से 20 सितंबर तक खेली जाएगी. सभी मैच हेग और डबलिन में आयोजित किए जाएंगे. इस लीग का आयोजन आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के क्रिकेट बोर्ड्स की मदद से किया जाएगा. फैंस इस लीग का इंतजार कर रहे हैं. दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं.
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
23 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
34 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines