Rahul Dravid KKR Gautam Gambhir: भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप जीतकर साबित कर दिया है कि उन्हें दुनिया की नंबर-1 टीम क्यों कहा जाता है। भारत की इस जीत में जितनी भूमिका रोहित बिग्रेड की थी, उतनी ही कोच राहुल द्रविड़ की भी रही। द्रविड़ को इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम ने खास अंदाज में विदाई दी। अब टीम इंडिया का अगला हेड कोच कौन होगा, इसे लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। कहा जा रहा है कि दो दावेदारों- गौतम गंभीर और डब्ल्यूवी रमन में से गंभीर का हेड कोच बनना लगभग तय हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कभी भी इसका ऐलान किया जा सकता है। गंभीर श्रीलंका दौरे से ही इस भूमिका में शामिल होंगे। इस बीच एक रिपोर्ट ने क्रिकेट के गलियारों में हलचल मचा दी है।
राहुल द्रविड़ से केकेआर ने किया संपर्क
जिसमें कहा जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हेड कोच पद के लिए विश्व कप विजेता कोच राहुल द्रविड़ से संपर्क किया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि द्रविड़ से कई आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कॉन्टेक्ट किया है। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि राहुल द्रविड़ की सहमति मिली है या नहीं, लेकिन अगर केकेआर ने उनसे संपर्क किया है तो ये तय हो चुका है कि मेंटर गौतम गंभीर टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए जल्द ही केकेआर छोड़ देंगे।
कोलकाता में शूट करने गए थे गंभीर
आपको बता दें कि हाल ही में गौतम गंभीर का कोलकाता के एयरपोर्ट से निकलते हुए एक वीडियो सामने आया था। जिसे लेकर कहा गया कि वे ईडन गार्डंस में केकेआर के लिए फेयरवैल वीडियो शूट करने गए थे। इन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि गौतम गंभीर ही टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे। अब बस बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक ऐलान बाकी है। हाल ही में ये भी सामने आया कि बीसीसीआई ने गंभीर की कुछ शर्तें मान ली हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गौतम गंभीर को बोर्ड ने अपने हिसाब से कोचिंग स्टाफ चुनने की छूट दी है। बीसीसीआई में कोचिंग स्टाफ के भी पद खाली हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या विराट कोहली के चौके ने हिला दिया था बाउंड्री कुशन? सामने आया नया बवाल
ये भी पढ़ें: OMG! इतना ऊंचा छक्का, आंद्रे रसेल ने निकाल दी पाकिस्तानी गेंदबाज की हवा; कुतुब मीनार से भी ऊंचा सिक्स
ये भी पढ़ें:- Video: गौतम गंभीर बने कोच, तो इन 5 खिलाड़ियों की वनडे टीम में हो सकती है एंट्री
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines