Rahul Chopra appointed new captain: यूएई क्रिकेट टीम के नियामित कप्तान मुहम्मद वसीम ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वसीम पाकिस्तान में जन्मे खिलाड़ी हैं। लेकिन वह यूएई से खेलते हैं। उनकी जगह पर नए नवेले खिलाड़ी को कप्तानी का जिम्मा दिया गया है। अब वह यूएई की कप्तानी संभालेंगे।
यूएई को मिला नया कप्तान
यूएई का नया कप्तान राहुल चोपड़ा को बनाया गया है। राहुल चोपड़ा यूएई के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं। वह नवंबर की शुरुआत में होने वाली नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में आईसीसी विश्व कप लीग 2 में यूएई की कप्तानी संभालेंगे।
वहीं दूसरी ओर वसीम ने कप्तानी छोड़ने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि मैंने वनडे प्रारूप में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। मेरी शुभकामनाएं नए कप्तान के साथ हैं, मैं उन्हें अपना पूरा समर्थन दूंगा।
यूएई के लिए वसीम ने हाल ही में शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने नामीबिया में त्रिकोणीय श्रृंखला में बतौर कप्तान अहम भूमिका निभाई थी और सीरीज पर कब्जा भी जमाया था। वसीम ने इस दौरान 4 पारियों में 159 रन बनाए थे। उन्होंने इस सीरीज में यूएई के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे।
राहुल चोपड़ा के पास अनुभव की कमी!
यूएई के नए कप्तान राहुल चोपड़ा भारतीय मूल के हैं। लेकिन वो यूएई के लिए क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन चोपड़ा के पास इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव कम ही है। ऐसे में वो यूएई के लिए कप्तानी में कितने असरदार साबित होते हैं ये आने वाला समय बताएगा।
राहुल ने यूएई के लिए इस साल ही डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक यूएई के लिए 7 वनडे मैच में 19.85 की औसत के साथ 139 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 6 टी-20 मैच में 35.50 की औसत के साथ 71 रन बनाए हैं। उनके नाम एक ही अर्धशतक दर्ज हैं, जो उन्होंने वनडे में बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: Delhi Capitals की इस बात से नाखुश Rishabh Pant! क्या सच में छोड़ेंगे टीम का साथ?
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
12 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
54 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines