हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिम्मत को सलाम! IPL 2025 में रोजा रखकर खेल सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

IPL 2025: आईपीएल 2025 में 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो रोजा रखकर अपनी टीम को जिताने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। ये खिलाड़ी रोजा रखकर क्रिकेट खेलने से नहीं हिचकिचाते हैं।

विज्ञापन

IPL 2025: दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय रमजान के पवित्र महीने में रोजा रख रहे हैं। लगभग 29 दिनों तक रमजान के महीने में खुदा की ज्यादा से ज्यादा इबादत की जाती है और रोजा रखा जाता है। रमजान के दौरान इंडिया का सबसे बड़ा त्योहार यानी आईपीएल 2025 भी शुरू हो रहा है। 22 मार्च से आगामी सीजन की शुरुआत हो रही है। सभी टीमें आईपीएल 2025 के लिए कमर भी कस चुकी हैं। हालांकि आईपीएल 2025 के दौरान 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो रमजान में रोजा रखकर मैदान पर खेलने के लिए उतर सकते हैं।

राशिद खान

अफगानिस्तान के फिरकी गेंदबाज राशिद खान साल 2022 से गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। राशिद हर साल रमजान में रोजा रखते हैं। वह पहले भी रोजा रखकर आईपीएल में मैच खेलते हुए नजर आए हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि वह आईपीएल 2025 में भी रोजा रखकर गुजरात के लिए खेल सकते हैं। दुनिया की लगभग तमाम फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भाग लेने वाले राशिद ने अब तक 121 आईपीएल मैच में 149 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। पिछले सीजन फिरकी गेंदबाज ने 12 मैच में 10 विकेट अपने नाम किए थे।

नूर अहमद

लिस्ट में दूसरा नाम भी नूर अहमद का है, जो अफगानिस्ताम के उभरते हुए सितारे हैं। नूर अहमद आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। नूर भी आईपीएल 2025 में रोजा रखकर चेन्नई की पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं। नूर इस बार सीएसके की ओर से भाग लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 23 आईपीएल मैच में 24 विकेट अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

रहमानउल्लाह गुरबाज

केकेआर ने रहमानउल्लाह गुरबाज पर 2 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। रहमानउल्लाह गुरबाज भी रोजा रखते हैं। खेल भी उन्हें रोजा से दूर नहीं करता। ऐसे में आईपीएल 2025 में भी गुरबाज रोजा रखकर केकेआर के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। 23 साल के गुरबाज ने अब तक आईपीएल में खेले गए 14 मैच में 289 रन अपने नाम किए हैं। उनके नाम 2 अर्धशतक भी दर्ज हैं। पिछले सीजन उन्होंने 3 मैच की 2 पारियों में 62 रन बनाए थे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola