Rahmanullah Gurbaz BAN vs AFG: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे मुकाबले में 5 विकेट से पटखनी दी। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। आखिरी वनडे में टीम की जीत के नायक रहे रहमानुल्लाह गुरबाज। सलामी बल्लेबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। गुरबाज ने 120 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए, जिसके दम पर अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश से मिले 245 रन के लक्ष्य को 10 गेंद शेष रहते हुए हासिल करने में सफल रही। गुरबाज ने अपनी इनिंग के दौरान सचिन तेंदुलकर के 28 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
गुरबाज ने की सचिन की बराबरी
वनडे क्रिकेट में अपना 46वां मैच खेल रहे गुरबाज के बल्ले से इस फॉर्मेट में यह आठवां शतक निकला। इस सेंचुरी के साथ ही गुरबाज ने ‘क्रिकेट के भगवान’ के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल, गुरबाज 23 साल की उम्र होने से पहले एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन के बराबर पहुंच गए हैं। 23 साल से कम की उम्र में मास्टर ब्लास्टर सचिन और क्विंटन डिकॉक ही सिर्फ 8 वनडे सेंचुरी लगा सके हैं। गुरबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली अहम पारी के साथ ही इस लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया है। 23 साल की उम्र से पहले विराट कोहली भी 7 ही शतक लगा सके थे।
अफगानी विकेटकीपर ने खेली धांसू पारी
245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सेदिकुल्लाह अटल सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद रहमत शाह भी सिर्फ 8 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। कप्तान शाहिदी भी 6 रन बनाकर मुस्ताफिजुर रहमान का शिकार बने। हालांकि, गुरबाज ने एक छोर संभाला रखा और अपनी शानदार बैटिंग जारी रखी। गुरबाज को उमरजई का अच्छा साथ मिला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। गुरबाज ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जमाए।
गुरबाज के पवेलियन लौटने के बाद उमरजई को मोहम्मद नबी का अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर अफगानिस्तान की जीत पर मुहर लगा दी। नबी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर 34 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, उमरजई भी 70 रन बनाकर नॉटआउट रहे। अफगानिस्तान ने यह लगातार तीसरी वनडे सीरीज को अपने नाम किया है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
56 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines