हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राधा यादव बनीं 'सुपरमैन', क्रिकेट इतिहास का अद्भुत कैच, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राधा यादव ने शानदार कैच लपक कर सुर्खिया बटोर लीं।

विज्ञापन

Radha Yadav:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 27 अक्टूबर को खेला जा रहा है। इस मैच में पहले न्यूजीलैंड बल्लेबाजी कर रही है। इस दौरान राधा यादव ने 31.3 गेंद पर सुपरमैन जैसा शानदार कैच लपक लिया। जमीन से 2 फीट उड़ते हुए ये कैच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी कर रही है।

राधा यादव का दमदार कैच

राधा यादव ने 31. 3 ओवर में प्रिया मिश्रा की गेंद पर शानदार कैच लपक लिया। ब्रुक हॉलिडे ने मिडविकेट की दिशा में एक शॉट खेला। लेकिन गेंद उनके बल्ले से गेंद सही ढंग से कनेक्ट नहीं हुई। इस दौरान राधा यादव ने पीछे भागते हुए सुपरमैन अंदाज में कैच लपक लिया। अब राधा यादव का कैच सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

गेंदबाजी में भी किया कमाल

राधा यादव ने शानदार फील्डिंग के अलावा बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 69 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 6.90 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए। इसके अलावा भारत के लिए डेब्यू करने वाली प्रिया मिश्रा ने 10 ओवर में 49 रन बनाने के अलावा 1 विकेट अपने नाम किए। वहीं दीप्ति शर्मा को 2 सफलता मिली।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने बनाए 259 रन

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 50 ओवर में 259/9 रन बनाए हैं।। सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने 70 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि उनका साथ देने आईं जॉर्जिया प्लिमर 50 गेंदों में 41 रन बनाकर न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। उनके अलावा कप्तान सोफी डिवाइन ने 86 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, लॉरेन डाउन, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज, जेस केर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह

विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: हार के बाद रोहित-विराट के लिए आया खास संदेश! करना होगा ये काम

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola