टॉस के वक्त गायब प्लेयर का नाम, फिर अचानक बन गई प्लेइंग 11 का हिस्सा, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में यह क्या हुआ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे अहम मुकाबले में अनोखा नजारा देखने को मिला। टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग 11 में टॉस के बाद बदलाव किया और राधा यादव को टीम में शामिल कर लिया।

Untitled design (52)

Indian Womens Cricket Team

IND W vs AUS W: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे हर कोई हैरान रह गया। टॉस के वक्त जिस खिलाड़ी के नाम का जिक्र तक टीम में नहीं था, वो प्लेइंग 11 का हिस्सा बनकर मैदान पर उतर गई। अब आप अगर सोच रहे होंगे कि यह प्लेयर सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आई, तो आप एकदम गलत हैं। इस खिलाड़ी ने पूरे 20 ओवर फील्डिंग तो की है, इसके साथ ही 2 ओवर गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी अपने नाम किया। आखिर ऐसा क्या हुआ और कैसे टॉस के बाद बदल गई प्लेइंग इलेवन? आइए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

कैसे बदल गई प्लेइंग 11?

करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जो प्लेइंग 11 बताई उसमें आशा शोभना का नाम था, लेकिन मैदान पर उतरीं राधा यादव। दरअसल, हुआ यूं कि आशा टॉस होने के बाद प्रैक्टिस करते हुए खुद को चोटिल कर बैठीं। आशा का टखना मुड़ गया और वह मैच में खेलने के लिए असमर्थ थीं।

विज्ञापन

इस वजह से उनकी जगह पर राधा यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। राधा आशा की जगह मैदान पर उतरीं और उन्होंने दो शानदार कैच लपके। इसके साथ ही उन्होंने दो ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन खर्च करते हुए कप्तान ताहिला मैक्ग्रा का विकेट भी अपने नाम किया।

विज्ञापन

रेणुका-दीप्ति ने की शानदार गेंदबाजी

भारतीय टीम की ओर से अहम मुकाबले में रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन स्पेल फेंका। रेणुका ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए। पारी के तीसरे ओवर में रेणुका ने लगातार दो गेंदों पर बेथ मूनी और जॉर्जिया वेयरहम को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, दीप्ति ने 4 ओवर में 28 रन देते हुए ग्रेस हैरिस और एलिसा पैरी का बड़ा विकेट अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 151 रन लगाए हैं। टीम की ओर से हैरिस ने 41 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। वहीं, ताहिला मैक्ग्रा ने 26 गेंदों पर 32, तो पैरी ने 23 गेंदों पर 32 रन ठोके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ