Rachin Ravindra Century: कहते हैं कि बड़े खिलाड़ी की पहचान बड़े मैचों में ही होती है। न्यूजीलैंड का एक यंग प्लेयर तो मानो सिर्फ बड़े मंच और बड़े मैचों के लिए बना है। नाम है रचिन रविंद्र। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए भी रचिन ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली है। रचिन ने टूर्नामेंट का दूसरा और अपने वनडे करियर का पांचवां शतक ठोक डाला है। रचिन की शतकीय पारी के बूते न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। रचिन ने शिखर धवन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है।
रचिन ने ठोका दमदार शतक
सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विल यंग कुछ दमदार शॉट लगाने के बाद 21 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, यंग के पवेलियन लौटने के बाद रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने मोर्चा संभाला। रचिन अटैकिंग अप्रोच के साथ खेलते हुए दिखाई दिए और उन्होंने खुलकर अपने शॉट्स लगाए। रचिन ने अपना अर्धशतक 47 गेंदों में पूरा किया। 25 वर्षीय कीवी बल्लेबाज ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखी और 93 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। रचिन ने शतक तक पहुंचने के लिए अपनी पारी में 12 चौके और एक गगनचुंबी छक्का जमाया। रचिन के बल्ले से वनडे क्रिकेट में हर सेंचुरी आईसीसी टूर्नामेंट में ही आई है।
धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त
रचिन रविंद्र आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे कम पारियों में पांच शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शिखर धवन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है। गब्बर ने यह मुकाम 15वीं पारी में हासिल किया था, जबकि रचिन इस उपलब्धि तक सिर्फ 13वीं इनिंग में पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन केन विलियमसन के बाद सबसे कम उम्र में पांच सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। रचिन ने 25 साल 107 दिन की उम्र में 50 ओवर के फॉर्मेट में पांच शतक ठोके हैं। वहीं, विलियमसन ने यह मुकाम 24 साल 165 दिन की उम्र में हासिल किया था।
विलियमसन संग जमाई शतकीय साझेदारी
रचिन रविंद्र को दूसरे छोर से केन विलियमसन का भी अच्छा साथ मिला। न्यूजीलैंड के दोनों ही बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के बॉलर्स पर पूरी तरह से हावी दिखाई दिए। रचिन-विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 164 रनों की साझेदारी निभाई। विलियमसन ने एंकर की भूमिका निभाते हुए 61 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। एकदिवसीय क्रिकेट में पूर्व कीवी कप्तान के बल्ले से निकली यह 38वीं फिफ्टी रही।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
32 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines