Rachin Ravindra: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 8 फरवरी को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 78 रनों से अपने नाम किया। लेकिन बीच मैदान पर एक ऐसा हादसा पेश हुआ, जिसे क्रिकेट के मैदान पर आमतौर पर नहीं देखा जाता है। कीवी टीम के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें लहूलुहान होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब उनकी चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
दूसरी पारी में घटी घटना
माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाज खुशदिल शाह ने डीप स्क्वायर की दिशा में जोरदार शॉट खेला, बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे रचिन रविंद्र कैच लेने के लिए आगे बढ़े। वह गेंद की लाइन में आ चुके थे। लेकिन अचानक उन्हें गेंद दिखनी बंद हो गई। इसके बाद गेंद सीधा रचिन के चेहरे पर आकर लगी। इस दौरान रचिन बुरी तरह जख्मी हो गए। वह तुरंत मैदान पर बैठ गए। गहरी चोट लगने की वजह से उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। ये देखकर खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी हक्का बक्का रह गए। बाद में स्टार खिलाड़ी को मेडिकल टीम द्वारा मैदान से बाहर ले जाया गया।
इस घटना के बाद फैंस की भी प्रतिक्रिया सामने आई। दरअसल फैंस और कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि खराब फ्लड लाइट के कारण रचिन को गेंद नहीं दिखी, जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह चोटिल होना पड़ा।
चोट पर आया बड़ा अपडेट
क्रिकबज के मुताबिक रचिन को इस घटना के तुरंत बाद ही उपचार दिया गया। मैदान से बाहर होने के बाद तुरंत उन्हें टांके लगाए गए थे। वह फिलहाल ठीक हैं और HIA प्रोटोकॉल के तहत उनकी निगरानी जारी है।
लेकिन उनके आगामी मैच में खेलने की संभावना कम है। रचिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले आगामी मैच से बाहर हो सकते हैं। अगर वह बाहर होते हैं तो ये न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टार खिलाड़ी का इस तरह चोटिल होना कीवी टीम के लिए किसी बड़ी आफत से कम नहीं है।
ऐसा था मैच का हाल
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए थे। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 106 रनों की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए 47.5 ओवर में पाकिस्तान 252/10 रन ही बना सकी। फखर जमान ने पाक की ओर से सबसे ज्यादा 84 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines