Rachin Ravindra: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में रचिन रविंद्र ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। इस सेंचुरी की मदद से रचिन रविंद्र ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रचिन रविंद्र का पाकिस्तान की धरती पर करिश्मा
रावलपिंडी के मैदान पर युवा रचिन रविंद्र ने एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया। टीम के लिए मुश्किल परिस्थति में उतरे रचिन ने अपने डेब्यू चैंपियंस ट्रॉफी मैच में शतकीय पारी खेली। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड की ओर से आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
रचिन, आईसीसी वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू में शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने 4 शतक बना दिए हैं। रचिन रविंद्र ने केन विलियमसन को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम 3 शतक दर्ज हैं।
112 रनों की शानदार पारी
रचिन रविंद्र ने इस मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 105 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 12 चौके और 1 छक्के अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने 106.67 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। उनके अलावा टॉम लैथम ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 76 गेंदों में 55 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया।
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 mins agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
1 hr agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
1 hr agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
2 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
2 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
3 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
3 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines