Rachin Ravindra Kane Williamson: रचिन रविंद्र और केन विलियमसन की जोड़ी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में 21 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। कीवी टीम के दोनों बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के मजबूत बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। रचिन ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा और वनडे करियर का पांचवां शतक ठोका, तो विलियमसन ने भी खूब गर्दा उड़ाया। रचिन-विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी निभाई, जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी है।
रचिन-विलियमसन की जोड़ी का कमाल
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड रचिन रविंद्र और केन विलियमसन के नाम दर्ज हो गया है। रचिन-विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 164 रन की पार्टनरशिप जमाई। रचिन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंदों पर 108 रन ठोके। अपनी इस इनिंग के दौरान रचिन ने 13 चौके और एक छक्का जमाया। वहीं, केन विलियमसन ने 94 गेंदों पर 102 रन ठोके। कीवी टीम के दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 21 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।
रचिन-विलियमसन ने नाथन एस्टल और स्कॉट स्टाइरिस के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया। एस्टल और स्टाइरिस ने साल 2004 में अमेरिका के खिलाफ खेलते हुए 163 रन जोड़े थे। वहीं, इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सबसे बड़ी पार्टनरशिप जमाने का रिकॉर्ड रचिन और विलियमसन के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने पॉल कॉलिंगवुड और औवेस शाह के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। इंग्लैंड के इन दोनों बैटर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए 2009 में 163 रन जोड़े थे।
रचिन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
रचिन रविंद्र ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में अपना पांचवां शतक जमाया। रचिन सबसे कम पारियां खेलकर आईसीसी एकदिवसीय टूर्नामेंट में पांच शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ा। इसके साथ ही आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी अब रचिन के नाम दर्ज हो गया है। रचिन ने विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। रचिन कीवी टीम की तरफ से केन विलियमसन के बाद सबसे कम उम्र में पांच शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रचिन ने यह मुकाम 25 साल 107 दिन की उम्र में हासिल किया है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
44 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines