R Ashwin: भारत के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन, जिन्होंने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज होने वाली है। अश्विन को पद्म श्री अवॉर्ड मिलने वाला है, जिसकी घोषणा भारत सरकार ने की है। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण अवॉर्ड मिलने वाला है।
श्रीजेश ने किया था दमदार प्रदर्शन
पीआर श्रीजेश ने बीते साल पेरिस ओलंपिक 2024 में कमाल का खेल दिखाया था। ओलंपिक में इस भारतीय खिलाड़ी ने भारत को कांस्य पदक जिताने में मदद की थी। गोलकीपर ने इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास का ऐलान किया था। रिटायरमेंट के बाद श्रीजेश को भारत की जूनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके अलावा हरविंदर सिंह और सत्यपाल सिंह को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
आर अश्विन ने अचानक की थी संन्यास की घोषणा
भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले आर अश्विन को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुना गया था। लेकिन उन्होंने सीरीज के बीच में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था और भारत लौट आए थे। फिरकी गेंदबाज ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 116 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 156 विकेट चटकाए हैं। वहीं 65 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 72 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। भारत के लिए उन्होंने आखिरी मैच 6 दिसंबर को खेला था। फिलहाल वह आईपीएल 2025 में सीएसके में वापसी करने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2025 ऑक्शन में सीएसके ने अश्विन को अपने दल का हिस्सा बनाया था। उन्होंने पिछला सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे टी-20 में चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम? क्या बारिश बनेगी विलेन?
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
59 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
5 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines