हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'ऐसे तमाशे मत करो…', संजू सैमसन और ईशान किशन को लेकर आर अश्विन ने दी भारतीय टीम को चेतावनी

R Ashwin warns Team India: पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन ने भारतीय टीम क चेताया है. उनका मानना है कि संजू सैमसन को अभी भारतीय टीम में मौका देना चाहिए. उन्हें बाहर करना जल्दबाजी होगी. साथ ही ईशान किशन पर भी पूर्व भारतीय स्पिनर ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
आर अश्विन ने संजू सैमसन और ईशान किशन पर बयान दिया है

R Ashwin: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में अब तक दो मैच खेले गए हैं. दोनों ही मैच में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला और वह फ्लॉप हो गए. इसके बावजूद भी पूर्व भारतीय दिग्गज आर अश्विन ने संजू का समर्थन किया है. अश्विन का मानना है कि अभी संजू की जगह पर ईशान किशन से ओपनिंग कराना बहुत जल्दबाजी होगी. उन्होंने टीम इंडिया को चेतावनी दी है.

आर अश्विन ने चेताया

आर अश्विन का मानना है कि संजू सैमसन को अभी और मौके देने चाहिए. उनकी जगह पर ईशान किशन से ओपनिंग कराना फिलहाल टीम इंडिया के लिए अनुकूल नहीं है. उन्होंने कहा “अभी उन्हें टीम से बाहर करने के बारे में सोचना बहुत जल्दबाजी होगी. अगर भारत पहले अच्छा प्रदर्शन करने वाले संजू को खिलाकर और अब अच्छे खेल रहे किशन को खिलाकर इस तरह के तमाशे करता रहा, तो मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि इसका भारत पर क्या असर होगा. ड्रेसिंग रूम में स्थिति ठीक नहीं है. टीम में जगह के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है, लेकिन अभी इस तरह का बदलाव करना जल्दबाजी होगी.”

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 32 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी. ईशान ने भारत के लिए ऐसे समय पर अर्धशतक जमाया, जब 6 रन पर ही टीम के 2 विकेट गिर गए थे. ऐसे में अब ईशान की भी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले टीम इंडिया को धोनी के करीबी से मिली ‘वॉर्निंग’, इस खिलाड़ी को बाहर करना पड़ेगा भारी!

ऐसा रहा है संजू का हालिया प्रदर्शन

संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले मैच में 10 रन बनाए थे. वहीं, रायपुर में खेले गए मुकाबले में स्टार खिलाड़ी के बल्ले से केवल 6 रन निकले थे. हालांकि इससे पहले लिस्ट A क्रिकेट में केरल की ओर से खेलते हुए संजू ने झारखंड के खिलाफ 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी. भारत के लिए आखिरी अर्धशतक उन्होंने एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ लगाया था. उन्होंने 56 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, सुपरस्टार खिलाड़ी को किया बाहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola