IPL 2025 के बीच आर अश्विन को मिला बड़ा अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

R Ashwin: आर अश्विन को आईपीएल 2025 के बीच बड़ा अवॉर्ड मिला है। उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया।

IPL 2025 - 2025-04-28T200453.862

R Ashwin: भारत के दिग्गज क्रिकेटर आर अश्विन के लिए 28 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा। पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अश्विन को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्मश्री से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 28 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन

अश्विन का नाम खास लिस्ट में हुआ शुमार

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां भी समारोह में मौजूद थीं। अश्विन अब उन भारतीय क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्हें यह बड़ा सम्मान मिला है। वह यह अवॉर्ड हासिल करने वाले 40वें भारतीय क्रिकेटर बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, जहीर खान और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों को भी यह सम्मान मिल चुका है।

विज्ञापन

अश्विन के साथ-साथ हॉकी के स्टार खिलाड़ी आर श्रीजेश को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 2023 में क्रिकेट कोच गुरचरण सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया था।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला आखिरी मैच

आर अश्विन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने लंबे समय तक अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाई। अश्विन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेला था, जिसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।

हालांकि, संन्यास के बाद भी अश्विन आईपीएल में क्रिकेट खेल रहे हैं। वे फिलहाल आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और लीग में अपना अनुभव दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

आर अश्विन ने अब तक खेले गए आईपीएल 2025 के 7 मैच में 5 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2025 में अब तक अश्विन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह सीएसके के लिए खासा कमाल नहीं कर पाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ