News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
R Ashwin: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज गंवा दी है. कोलकाता में पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम को गुवाहाटी टेस्ट में अफ्रीकी टीम ने 408 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को उसके घर में क्लीन स्वीप किया और 25 साल बाद 2-0 से सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रही.
इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है. जिसके बाद कई क्रिकेट दिग्गजों ने टीम इंडिया की आलोचना की और खिलाड़ियों पर निशाना साधा. इसी कड़ी में पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय खिलाड़ियों पर तंज कसते हुए एक कड़वी सच्चाई बताई है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ होने के बाद आर अश्विन ने अपनी नाराजगी जाहिर की. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “2012 में इंग्लैंड से हारने के बाद मैंने खुद से कहा था कि अगर हम फिर कभी घरेलू सीरीज हारे, तो मैं रिटायर हो जाऊंगा. न्यूजीलैंड सीरीज हार मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था. उसी ने मुझे तोड़ दिया और मैं आज घर पर बैठा हूँ.” उन्होंने आगे कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि इस सीरीज के बाद खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा ही होगा और वे खुद में बदलाव लाएंगे.”
Ravi Ashwin said, “I made myself a promise after the series loss against England in 2012 that if we ever lose another home series, I'll retire. New Zealand series loss is eventually the reason why I am sitting at home today, it broke me”. (Ash Ki Baat). pic.twitter.com/FStbxQFThs
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 26, 2025
न्यूजीलैंड में वाइटवॉश के बाद अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच ही उन्होंने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया. 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट (ब्रिस्बेन) के बाद अश्विन ने रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया था. उन्होंने साफ कहा कि उनका फैसला किसी के दबाव में नहीं था.
उन्होंने कहा, “किसी ने मुझसे नहीं कहा कि टीम छोड़ दूं. उल्टा 2-3 लोगों ने मुझे रिटायरमेंट न लेने की सलाह दी थी. वे चाहते थे कि मैं और खेलूं.” अश्विन ने बताया कि रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने भी उन्हें दोबारा सोचने की सलाह दी थी. उन्होंने आगे कहा कि, “रिटायरमेंट एक पर्सनल फैसला होता है. ये फैसले दूसरे लोग नहीं लेते, खुद ही लेने पड़ते हैं.”
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।