हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL:'जसप्रीत बुमराह का चयन नहीं होना चाहिए था', आर अश्विन के बयान ने मचाई हलचल

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह की सिलेक्शन पर आर अश्विन ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
Image Credit: X

Jasprit Bumrah: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए बीसीसीआई ने 28 जुलाई को ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया के स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह को भी जगह मिली है. उनके अलावा कई खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है. भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन को लगता है कि बुमराह का सिलेक्शन नहीं होना चाहिए था. उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

आर अश्विन ने क्या कहा?

आर अश्विन का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में आराम देना चाहिए. उनके वर्कलोड को देखते हुए बुमराह को इस सीरीज में नहीं चुना जाना चाहिए था, क्योंकि श्रीलंका की पिच स्पिनरों के लिए मददगार होती है. ऐसे बुमराह का वहां ज्यादा रोल नहीं होगा.

उन्होंने कहा “बुमराह अगर श्रीलंका सीरीज में नहीं खेलते तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. श्रीलंका में स्पिनरों को मदद मिलती है हमें वर्ल्ड कप 2027 में बुमराह की जरूरत पड़ेगी. बुमराह को अहम वनडे मैच या टेस्ट मैच में शामिल करना चाहिए. आगामी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में भी उन्हें दो टेस्ट मैचों में आराम मिलना चाहिए. न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें टेस्ट सीरीज में मौका दिया जा सकता है क्योंकि वहां कि पिच उनके लिए मददगार होगी.”

विज्ञापन

15 अगस्त से सीरीज का आगाज

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त को खेला जाना है, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से होगा. भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट में बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को मौका मिला है. वहीं, रवींद्र जडेजा की भी वापसी हुई है.

भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola