Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होने जा रहा है। फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होने वाली है। फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है। जिसको लेकर एक विवाद छिड़ हुआ है कि टीम इंडिया को एक ही मैदान पर खेलने का फायदा मिल रहा है। वहीं इस मामले पर अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने विरोधियों की बोलती बंद की है।
आर अश्विन का विरोधियों को करारा जवाब
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में हैं। जिसके चलते टीम इंडिया ने अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेले हैं। अब टीम इंडिया के दुबई में सभी मैच खेलने को लेकर विरोधियों को मिर्ची लगी हुई है। बहुत सारे बयान सामने आए कि टीम इंडिया को एक ही शहर में एक ही मैदान पर खेलना का फायदा हो रहा है। अब इन विरोधियों की बोलती बंद करते हुए आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि “टूर्नामेंट प्रदर्शन के आधार पर जीते जाते हैं, बहानेबाजी से नहीं।”
आगे अश्विन ने कहा कि “मुझे हंसी आती है जब लोग हमारे कप्तान और कोच से दुबई में खेलने के फायदे के बारे में यही सवाल पूछते हैं। साल 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका ने अपने सभी मैच एक ही जगह पर खेले थे और तब भी वे नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे थे। यह साउथ अफ्रीका की गलती नहीं थी कि वे तब क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। टीमें सिर्फ इसलिए क्वालीफाई करती हैं क्योंकि वे अच्छा क्रिकेट खेलते हैं।”
क्या न्यूजीलैंड से होगा बदला पूरा?
आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में टीम इंडिया कभी न्यूजीलैंड से नहीं जीत पाई है। सबसे पहले न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में भारत को हराया था। इसके बाद वनडे विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को शिकस्त मिली थी। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में भी भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इन हार का कीवी टीम से बदला लेना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: 72 की औसत, दो मैच जिताऊ पारी, लेकिन इस मामले में जीरो हैं किंग कोहली
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
38 mins agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
41 mins agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
50 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
1 hr agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
3 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, भारत के खाते में कुल 12 गोल्ड
4 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines