PV Sindhu: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में शानदार जीत हासिल की. उन्होंने आयरलैंड की सोफिया नोबल के खिलाफ 21-7, 21-11 से जीत हासिल करते हुए वुमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली है. अब सिंधु का सामना दुनिया की 49वें नंबर की कनाडा की खिलाड़ी वेन यू झांग के खिलाफ होगा. उन्होंने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया.
पीवी सिंधु ने दिखाया बेहतरीन खेल
पीवी सिंधु फिलहाल दुनिया की 9वें नंबर की खिलाड़ी हैं. उन्होंने वर्ल्ड रैंकिंग में 141वें स्थान पर मौजूद आयरिश खिलाड़ी सोफिया नोबल के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की. शुरुआत से ही सिंधु ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और नोबेल के खिलाफ 8-0 की बढ़त हासिल कर ली. सिंधु के शानदार प्रदर्शन से नोबेल दबाव में आ गई थीं. सिंधु ने आयरिश खिलाड़ी को लगातार लय हासिल करने का मौका नहीं दिया. सिंधु ने पहला गेम 21-7 से जीतकर अपना सफर आगे बढ़ा लिया.
सिंधु ने जीता दूसरा गेम
दूसरे गेम में नोबेल ने थोड़ा संयम दिखाया और शुरुआत में सिंधु को कड़ी टक्कर दी. इंटरवल तक वह भारतीय खिलाड़ी से सिर्फ तीन अंक पीछे थीं, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि सिंधु को कड़ी टक्कर मिलने वाली है और मुकाबला जोरदार होगा. इंटरवल के बाद भारतीय खिलाड़ी ने फिर अपनी गति बढ़ाई और अगले 13 में से 10 अंक हासिल कर लिए. इसके बाद नोबेल वापसी नहीं कर पाईं और वह दबाव में दिखीं. सिंधु ने फिर उन्हें वापसी करने का कोई भी मौका नहीं दिया. इसके बाद 31 साल की सिंधु ने दूसरा गेम 21-11 से जीता और राउंड ऑफ 32 का टिकट कटा लिया.
सिंधु भारत का मान ओलंपिक 2016 में बढ़ा चुकी हैं. उन्होंने ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल जीता था. इसके बाद वह 2020 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का झंडा ऊंचा कर चुकी हैं. अब उन्होंने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भी शानदार प्रदर्शन कर विरोधियों की नींद उड़ा दी है.
संबंधित खबरें
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
17 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
29 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
39 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines