Cricketer React on Pushpa 2: भारत की सबसे ब्लॉकबस्टर मूवी में से एक पुष्पा 2 का टीजर रिलीज हो गया है। आज साउथ इंडिया के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। इस मौके पर पुष्पा 2 का टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म के लिए करोड़ों ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है। यह मूवी 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। पुष्पा 2 के रिलीज के लिए दिग्गज क्रिकेटर भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज जब इसका टीजर रिलीज किया गया है, तो इस दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो लगाकर रिएक्शन दिया है। चलिए आपको बताते हैं खिलाड़ी ने कैसे रिएक्ट किया है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs GT: ‘अब स्ट्राइक रेट का मजाक उड़ाएगा…’, गुजरात के खिलाफ स्लो खेलने के बाद बोले Rahul
दिग्गज क्रिकेटर ने क्या रिएक्शन दिया
पुष्पा 2 का टीजर आज यानी 8 अप्रैल को रिलीज किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर अल्लू अर्जुन के बहुत बड़े फैन हैं। जब पुष्पा फिल्म रिलीज हुई थी, इस दौरान वॉर्नर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा था। वॉर्नर कभी बीच मैदान ही पुष्पा के गाने पर डांस करने लगते थे, तो कभी पुष्पा राज की तरह रिएक्शन देते थे। इससे साफ है कि वॉर्नर को अल्लू अर्जुन की यह फिल्म खूब पसंद आई थी। अब जब पुष्पा 2 का टीजर रिलीज हुआ है, तो भी वॉर्नर ने फिल्म की पोस्टर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस स्टोरी में देखा जा सकता है कि वॉर्नर ने पोस्टर के साथ लिखा हैप्पी बर्थडे अल्लू अर्जुन।
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: तीसरी हार से बचना चाहती है चेन्नई, तो कोलकाता के इन प्लेयर्स से रहें सावधान
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं दिग्गज
डेविड वॉर्नर इस समय दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हैं। हालांकि उनके बल्ले से कुछ खास कमाल देखने को नहीं मिला है। वॉर्नर ने अभी तक खेले गए कुल 5 मैचों में 158 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतकीय पारी खेली है। खिलाड़ी ने 142.34 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वॉर्नर बल्लेबाजी से कुछ खास सहयोग नहीं दे पा रहे हैं, इसके अलावा भी अन्य टीमों का कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिल रहा है, इस कारण से दिल्ली की प्वाइंट्स टेबल में स्थिति काफी खराब है। दिल्ली ने आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है।
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
7 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
49 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines