हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK vs PBKS: पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

CSK vs PBKS: सीएसके बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

विज्ञापन

CSK vs PBKS: आईपीएल 2025 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है। सीएसके फिलहाल 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर 10वें नंबर पर विराजमान है, जबकि पंजाब किंग्स 11 अंक के साथ पांचवें नंबर पर बनी हुई है। ये मैच पंजाब के लिए काफी अहम है, जबकि सीएसके अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतरी है। सीएसके का सफर प्लऑफ की रेस से लगभग खत्म हो गया है। मैच से पहले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर आए थे। सिक्का आज पंजाब के पक्ष में गिरा

पंजाब ने जीता टॉस

सिक्का आज पंजाब के पक्ष में गिरा। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की ओर से ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल रहे हैं। उनकी उंगली में फ्रैक्चर है।

अय्यर ने क्या कहा?

हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हम अपनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हमारी तैयारियां पूरी तरह से सही हैं। खिलाड़ी पूरे जोश में हैं और एक बेहतरीन खेल की उम्मीद कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर है।

विज्ञापन

धोनी ने क्या कहा?

टॉस हारकर धोनी ने हंसते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं अगले गेम के लिए आऊंगा । आप अधिकतर गेम घर पर खेलते हैं। घर का फायदा बहुत महत्वपूर्ण है जिसका हम लाभ नहीं उठा पाए हैं। हम ऐसी टीम रहे हैं जहां हम ज्यादा बदलाव नहीं करते। लेकिन इस सीजन में हमने बहुत बदलाव किए हैं। कारण सरल है। अगर आपके ज़्यादातर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो आप 1-2 खिलाड़ियों को काट-छांट कर बदल सकते हैं। लेकिन इस सीजन में यह हमारे लिए कारगर नहीं रहा।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola