SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का मैच नंबर 27 खेला जा रहा है।

ipl 2025 (33)

SRH vs PBKS: 12 अप्रैल को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है,जबकि हैदराबाद का हाल खराब है। हैदराबाद ने अब तक खेले गए 5 मैच में 4 मुकाबले गंवाए हैं। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को अपने नाम करने की नियत से उतरेंगी। मैच से पहले टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान आए, सिक्का आज पंजाब किंग्स के पक्ष में गिरा। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

पंजाब ने जीता टॉस

आज सिक्का अय्यर के पक्ष में गिरा। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में गेंदबाजी करेगी। पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव किया है। कमिंस ने कामिंदु मेंडिस की जगह इशान मलिंगा को मौका दिया है।

विज्ञापन

टॉस हारकर क्या बोले कमिंस?

हार के बाद पैट कमिंस ने कहा कि हम किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। यह आदर्श शुरुआत नहीं है। लेकिन हम वास्तव में अच्छी तरह से प्रशिक्षण ले रहे हैं। हर कोई अच्छी स्थिति में है। हमने लगातार कुछ मैच गंवाए हैं, लेकिन यह आदर्श नहीं है। कमिंस ने इशारों ही इशारों में बता दिया कि वह किसी भी लक्ष्य का पीछा करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

क्या बोले अय्यर?

अय्यर ने टॉस जीतकर कहा कि हम बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में हमने पहले बल्लेबाजी की है, हम अच्छे स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं। हम कुछ आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं, यही इस समय हमारी मानसिकता है। हमने देखा है कि पावरप्ले में हमारा रिकॉर्ड शानदार नहीं रहा है।

पंजाब किंग्स:  प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यान्सन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, इशान मलिंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ