IPL 2026, Punjab Kings New Jersey: 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है और सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी बीच 2025 सीजन की रनरअप पंजाब किंग्स ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर कप्तान श्रेयस अय्यर की नई जर्सी में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, टीम ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें टीम के अन्य खिलाड़ी नई जर्सी में दिखाई दे रहे हैं.
आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स की नई जर्सी लॉन्च
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है, जो पिछले सीजन से काफी अलग नजर आ रही है. आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की जर्सी पूरी तरह रेड कलर की थी. उस जर्सी में गोल्डन डिजाइन दिया गया था और खिलाड़ियों के नाम भी गोल्डन रंग में लिखे गए थे. टीम ने अपनी पारंपरिक पहचान वाले लाल रंग को ही मुख्य रूप से बरकरार रखा था. हालांकि, इस बार जर्सी में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है. आईपीएल 2026 के लिए भी जर्सी का बेस कलर लाल ही रखा गया है, लेकिन कंधों पर ब्लू कलर का नया डिजाइन जोड़ा गया है.
इसके अलावा, डिजाइन में सफेद और हल्का पीला रंग भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे जर्सी का लुक थोड़ा अलग नजर आता है. पिछली बार की तरह इस बार भी खिलाड़ियों के नाम जर्सी के पीछे गोल्डन कलर में ही लिखे गए हैं. टीम ने सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर की तस्वीर ही नहीं, बल्कि एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें टीम के बाकी खिलाड़ी भी नई जर्सी में दिखाई दे रहे हैं. पंजाब किंग्स का यह नया लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें- काव्या मारन की सनराइजर्स टीम में शामिल हुआ ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, The Hundred Auction में 2.34 करोड़ रुपये में बिका
IPL 2026 के पहले फेज में पंजाब किंग्स का शेड्यूल
- 31 मार्च – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, मुल्लांपुर
- 03 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई
- 06 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता
- 11 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लांपुर
आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जेनसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशांक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर.
ये भी पढ़ें- धोनी के सामने दिखा इस यंग क्रिकेटर का दम, CSK ट्रेनिंग कैंप में लगाया दमदार सिक्स
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
28 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines