Big Bash League: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा पैसे लेकर उतरी थी। पंजाब ने ऑक्शन में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें उनके सबसे महंगे खिलाड़ी केकेआर के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। अय्यर को पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा पिछले तीन सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस को भी पंजाब ने खरीदा है। वहीं अब बिग बैश लीग में स्टोयनिस को कप्तान बनाया गया है।
ग्लेन मैक्सवेल की जगह स्टोयनिस बने कप्तान
बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स ने मार्कस स्टोइनिस को अपना नया कप्तान बनाया है। जिसके बाद टीम को उम्मीद है कि विश्व कप विजेता ऑलराउंडर टीम को चार सीजन के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचा सकेंगे। स्टोइनिस लंबे समय से मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे हैं जो अब ग्लेन मैक्सवेल की जगह लेंगे। ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी निराशाजनक रहा था। इसके अलावा मैक्सवेल चोट के कारण बाहर भी हो गए थे। जिसके चलते मेलबर्न स्टार्स ने ये बड़ा फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: विस्फोटक बल्लेबाजों से भरा KKR का स्क्वॉड, यहां देखें बेस्ट संभावित Playing 11
कप्तानी मिलने पर क्या बोले स्टोयनिस?
बीबीएल के नए सीजन के लिए मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी मिलने के बाद मार्कस स्टोयनिस ने कहा कि, पिछले साल मैक्सवेल की अनुपस्थिति में मुझे टीम की कप्तानी करने का थोड़ा अनुभव था और मुझे यह मौका बहुत पसंद आया। मुझे पूरा विश्वास है कि इस सीजन में हमने जो टीम बनाई है, उसके साथ मैदान के अंदर और बाहर, हम क्लब को लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता दिला सकते हैं।”
मैक्सवेल का कप्तानी रिकॉर्ड
बिग बैश लीग में ग्लेन मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स के लिए 65 मैच खेले हैं। जिसमें टीम को 34 में जीत और 30 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ मैक्सवेल की गैरमौजूदगी में स्टोयनिस ने एक मैच में कप्तानी की थी, जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था। बता दें, बिग बैश लीग का नया सीजन 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान पहला मुकाबला मेलबर्न स्टार्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- SA vs PAK: 74 रन की खेली पारी, फिर भी रिजवान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, ये भारतीय भी लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
6 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
7 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
7 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
8 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
9 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
9 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines